बेलहर

49 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ बाइक जब्त,तस्कर गिरफ्तार

बेलहर/बांका,अंग भारत |  थाना क्षेत्र से पुलिस ने दिन शुक्रवार को एक बाइक सवार तस्कर को 49 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया।बेलहर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक बाइक सवार तस्कर देवघर से अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप लेकर संग्रामपुर की ओर जा रहा है। उक्त सुचना पर बेलहर थाना प्रभारी राज कुमार प्रसाद के निर्देश पर स0अ0नि रामसुधार यादव एवं पुलिस बल के सहयोग से साहेबगंज बाजार के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान एक लाल रंग की  बाइक सवार व्यक्ति बाइक पर लदे एक प्लास्टिक के बोरे लदे हुए लेके आ रहा था। तस्कर पुलिस वाहन देखकर बाइक छोड़कर भागने का प्रयास किया। जिसे पुलिस बल ने खदैड़ कर पकड़ लिया। पुलिस ने पकड़ाये हुए व्यक्ति से नाम पता पुछा तो अपना नाम गोविंद यादव पिता ईनो यादव ग्राम बदलाडीह थाना कटोरिया बताया। वहीं पुलिस ने बाइक पर सवार बोरे की तलाशी ली तो 375 एम एल का 49 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। जिसे जप्त कर लिया। जप्त किए हुए शराब और बाइक को थाना परिसर लाया गया। गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *