सहरसा

डीएम ने बाढ़ निरोधात्मक कार्य का किया निरीक्षण, दिया निर्देश

सहरसा, अंगभारत। जिलाधिकारी वैभव चौधरी द्बारा महिषी प्रखंड अंतर्गत कुनदह पंचायत भ्रमण क्रम में पंचायत क्षेत्र अंतर्गत बलिया सीमर में चल रहे बाढ़ निरोधात्मक कार्य का निरीक्षण किया गया। उक्त अवसर पर जिलाधिकारी द्बारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार निरोधात्मक कार्य को अविलंब पूर्ण करने, तटबंधों के सतत निगरानी, संभावित बाढ़ जन्य परिस्थिति से निपटने सभी आवश्यक कारवाई को स समय पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है। उक्त अवसरअपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन संजीव कुमार चौधरी, संबंधित कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे। जिलाधिकारी वैभव चौधरी द्बारा महिषी प्रखंड अंतर्गत भेलाही भ्रमण क्रम में निर्माणाधीन जलैय थाना भवन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण क्रम में जिलाधिकारी ने थाना भवन निर्माण कार्य को निर्धारित अवधि में पूर्ण करने हेतु आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया है। उक्त अवसर पर पुलिस अधीक्षक हिमांशु, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन संजीव कुमार चौधरी सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे। वही जिलाधिकारी वैभव चौधरी के द्बारा विद्युत उपकेंद्र भेलाही का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण क्रम में विद्युत कार्यपालक अभियंता सहरसा के द्बारा इस उपकेंद्र से लाभान्वित होने वाले एरिया एवं आपूर्ति होने वाले फीडरो के बारे मे जानकारी दी गई।जिलाधिकारी द्बारा गुणवत्तापूर्ण आपूर्ति सुविधा एवं इस भीषण गर्मी को देखते हुए अधिक से अधिक धंटे बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए गए। राजस्व वसूली भी अधिकतम करने एवं आमजन के समस्याओ को भी ससमय दूर करने के निर्देश दिए। साथ ही आने वाले भीषण गर्मी और बरसात के मौसम को देखते हुए कार्य योजना बनाने सहित इस पीएसएस को डबल सोर्स से जोड़ने के भी निर्देश दिए। इसके लिए बलुआहा पूल और गंडौल पूल पर 33 केवी केबल से लाइन बनाने मे आने वाले अड़चनो को दूर करने सहित बाढ एवं आपदा के समय पूर्ण सहयोग हेतु सभी जरूरी कदम उठाने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी के साथ एडीएम एवं अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *