प्रेमी से कराई थी पति की हत्या,पत्नी गिरफ्तार
नालंदा,बिहारशरीफ,अंग भारत। नालंदा जिलान्तर्गत राजगीर थाना पुलिस ने शुक्रवार को हत्याकांड की जांच में चौंकाने वाला खुलासा किया गया है।जहां वारदात को अंजाम मृतक की पत्नी के इशारे पर उसके प्रेमी व अन्य सहयोगियों ने दिया था। पुलिस ने मृतक के पत्नी संध्या देवी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके प्रेमी व सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है।बताया गया है कि शराबी पति अक्सर मारपीट करता था। इस कारण दीपक और नीतीश से कहकर उसकी हत्या करा दी गयी है।दीपक नागा को अपने घर बुलाकर खिलाया-पिलाया था। इसके बाद उसकी हत्या कर शव को गाड़ दिया। फरार आराेपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।मृतक महादेवपुर गांव निवासी राजीव उर्फ नागा सिंह थे। वारदात के बाद महिला ने आठ लोगों को आरोपित कर पति के हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। हत्या के बाद आरोपितों ने शव को दफन कर दिया था। आवारा कुत्ता के नोचने पर वारदात का पता चला था। इस दौरान पड़ोसियों द्वारा पूछने पर पत्नी कहती थी कि पति कुंभ मेला गए थे जो अब तक वापस नही लौटे हैं।मृतक महादेवपुर गांव निवासी राजीव उर्फ नागा सिंह थे। वारदात के बाद महिला ने आठ लोगों को आरोपित कर पति के हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। हत्या के बाद आरोपितों ने शव को दफन कर दिया था। आवारा कुत्ता के नोचने पर वारदात का पता चला था। इस दौरान पड़ोसियों द्वारा पूछने पर पत्नी कहती थी कि पति कुंभ मेला गए थे जो अब तक वापस नही लौटे हैं।