बाँका

भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को सलाम करते हुए कांग्रेस नेताओं ने निकाली पद यात्रा

बांका,अंगभारत। जिला कांग्रेस कमिटी ने जिलाध्यक्ष कंचना कुमारी सिह के नेतृत्व में भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को सलाम करते हुए बाँका में तिरंगा मार्च करते हुए ‘जय हिद पद यात्रा’ निकाली। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष कंचना कुमारी सिह ने कहा कि इस चुनौती की घड़ी में कांग्रेस का हर एक कार्यकताã सेना के जांबाजों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ने को तैयार है। कांग्रेस प्रवक्ता नरेश झा ने कहा कि हमें अपनी सेना और वीर जवानों पर गर्व है। पदयात्रा में वरिष्ठ कांग्रेसी संजय झा, लक्ष्मण प्रसाद सिह, अमरपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राकेश कुमार सिह, बेलहर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी महीपलाल पंडित, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजिव रंजन, सेवादल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शमी हाशमी, धौरैया प्रखंड अध्यक्ष गिरीश पासवान, फुल्लीडुमर प्रखंड अध्यक्ष राकेश मेहता, कटोरिया के प्रखंड अध्यक्ष राजीव गुप्ता शंभूगंज प्रखंड अध्यक्ष भानूप्रताप सिह, अमरपुर प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप चतुर्वेदी, दीपक मिश्रा, राहुल सिह चौहान, इंदु देवी, रेखा सोरेन, सुभाष यादव, संजय यादव, बलिराम मुर्मू , विभूति प्रसाद सिह, शंभू प्रसाद सिह आदि सैकड़ों कांग्रेसी पदयात्रा में शामिल होकर सेना के प्रति अपना सम्मान और कृतज्ञता प्रकट किया। पूरा बांका भारतीय सेना जिदाबाद, सेना तुम आगे बढ़ो हम तुम्हारे साथ हैं, जय जवान जय किसान, भारतीय सेना से जो टकराएगा चूर-चूर हो जाएगा नारे से गूंज उठा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *