भारत-नेपाल बॉर्डर पर 651 किलो गांजा जब्त
सुपौल, अंग भारत। भारत-नेपाल बॉर्डर की सुरक्षा में जुटे 45वीं बटालियन की सीमा चौकी नरपतपट्टी के एसएसबी जवानों ने नाका ड्यूटी के दौरान 65०.9०० किलोग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 2 करोड़ साठ लाख आंकी जा रही है। शनिवार की शाम पांच बजे 45वीं बटालियन के कमांडेंट गौरव सिह ने बताया कि सीमा पार से होने वाली तस्करी को रोकने के लिए एसएसबी के अधिकारी और जवान पूरी मुस्तैदी के साथ दिन-रात कठिन मेहनत कर रहे है और इसी का ही नतीजा है कि हमारे जवानों ने प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना कर असामाजिक तत्वों के मंसूबों पर पानी फ़ेरते हुए इतनी बड़ी सफलता हासिल की है। सूचना मिली थी तस्करों द्बारा भारी मात्रा में सीमा स्तम्भ संख्या 221 से लगभग चार किलोमीटर भारत में स्पर संख्या 24०० के सामने नदी के उस पार रेत के बीच मादक पदार्थ छुपा कर रखा हुआ है। सूचना की पुष्टि होने के उपरांत नदी क्षेत्र की घेराबंदी हेतु नाका दल का गठन किया गया। सहायक कमांडेंट राज कुमार के नेतृत्व में नाका दल शुक्रवार की देर रात को चिन्हित स्थान के लिए रवाना हुए और वहां पहुंच कर नाका लगाया तथा आस-पास के क्षेत्र की छानबीन शुरू की। आधे घंटे तक अथक खोजबीन के बाद नाका दल को सçफ़ेद रंग के बोरीबंद सामान देखने को मिला। जिसमें से गांजा जैसे पदार्थ की दुर्गन्ध आ रही थी। खोजबीन की प्रक्रिया को जारी रखा गया और उस स्थान से कई बोरियां प्राप्त हुई। सभी बोरियों के अन्दर सçफ़ेद रंग की प्लास्टिक की थैलियां थी। थैलियों में से थोड़ा सा नमूना निकाल कर नारकोटिक्स डिटेक्शन मशीन से जांच की गई। जिसमें प्रत्येक पैकेट में गांजा होने की पुष्टि हुई। आसपास तस्कर के होने संदेह पर नाका दल द्बारा सघन तलाशी ली गई परन्तु तस्कर नहीं थे। नाका दल द्बारा पकड़े गए छह सौ पचास किलो नौ सौ ग्राम गांजा को अपने कब्जे मे कर जब्ती की आवश्यक कार्यवाही की गई। तत्पश्चात जब्त किए गए गांजा को सुपौल के भपटियाही थाना की पुलिस के हवाले सुपुर्द किया गया। इस पुरे ऑपरेशन के दौरान निडर टीम ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने में सफलता प्राप्त की है।