विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने का आरोप, थाना में शिकायत दर्ज
शंभूगंज/बांका,अंगभारत। शंभूगंज थाना क्षेत्र के करहरिया गांव में ससुराल में रह रही विवाहिता को उसके ही पति सहित परिवार के सदस्यों के द्बारा हत्या कर शव को गायब कर देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से लिखित शिकायत कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है। घटना के बाद शंभूगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शंभूगंज थाना क्षेत्र के करहरिया गांव के सोमदेव सिह पिता मुन्ना प्रसाद सिह की शादी वर्ष 2०23 में मुंगेर जिले के असरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सती स्थान के पास रंजीत प्रसाद सिह के पुत्री बबली कुमारी से हुई थी। जहां शादी के बाद एक पुत्र को भी जन्म दिया। कितु उसके पति बराबर दहेज में पलंग ,जेवरात आदि की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। जिसके बाद फिर महिला के पति ट्रक चालक का काम करते थे। जो कि ट्रक चलाने के लिए दिल्ली चले गए। जहां चार दिन पूर्व ही सोमदेव सिह अपने घर आए थे। जिसके दो दिन बाद से ही अपनी प‘ी बबली देवी की हत्या कर शव को गायब कर दिया। इतना ही नही पुलिस कारवाई की भय से घर में ताला मारकर सभी सदस्य भी फरार हो गए है। घटना की जानकारी जब बबली देवी के बड़ी बहन प्रियंका देवी पति नित्यानंद सिह जो की मुंगेर जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़ी गांव के हैं तो जानकारी मिलने के साथ ही आनन फानन में अपने परिवार के सदस्यों के साथ शंभूगंज थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को लिखित रूप से देते हुए अपने बहन बबली देवी का हत्या कर शव को गायब कर देने का आरोप लगाया है। साथ ही एक वर्षीय पुत्र को भी गायब कर देने का आरोप लगाया है। इधर शंभूगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।