खगड़िया

पूर्व मंत्री रामानंद प्रसाद सिह पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

खगड़िया/अंग भारत। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री परबत्ता प्रखंड अंतर्गत नयागांव सतखुट्टी निवासी रामानंद प्रसाद सिह का पार्थिव शरीर सोमवार को पवित्र अगुवानी गंगा घाट पर पंचतत्व में विलीन हुआ। राजकीय सम्मान के साथ पूर्व मंत्री रामानंद प्रसाद सिह का अंतिम संस्कार किया गया। प्रशासन ने गार्ड ऑफ ऑनर दी। मुखाग्नि बड़े पुत्र एमएलसी राजीव कुमार दिया। मौके पर विधायक डॉ संजीव कुमार एवं परिवार के लोग उपस्थित थे। सोमवार को पांव पैदल नयागांव सतखुट्टी पैतृक आवास से दिवंगत रामानंद प्रसाद सिह का अंतिम यात्रा शुरू हुआ। इसके पूर्व परबत्ता आवास से पार्थिव शरीर को पैतृक गांव नयागांव सतखुट्टी लाया गया। जहां प्रशासन के द्बारा गार्ड ऑफ ऑनर दी गई। मौके पर एसडीओ सुनंदा कुमारी, एडीएम, एसडीपीओ त्रिलोक कुमार मिश्र, गोगरी बीडीओ राजाराम पंडित, परबत्ता बीडीओ संतोष कुमार पंडित, परबत्ता सीओ मोना गुप्ता, परबत्ता थाना अध्यक्ष अरविद कुमार सहित पुलिस बल मौजूद थे। दिवंगत पूर्व मंत्री के भाई पूर्व मुखिया रामदेव सिह फूट फूटकर रो रहे थे। पुरा परिवार शोक में डूबा हुआ था। अंतिम यात्रा में खगड़िया जिले के हजारों-हजार की संख्या में लोग शामिल हुए। इस अंतिम यात्रा में सभी वर्ग के लोग एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकताã साथ चल रहे थे। पांव पैदल के साथ चार पहिया, दो पहिया वाहन की लंबी कतार देखने को मिला। रास्ते से गुजर रहे परबत्ता विधानसभा के विकास पुरुष पूर्व मंत्री के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन करने के लिए लोग बेताब दिखे। दिवंगत पूर्व मंत्री रामानंद प्रसाद सिह के पार्थिव शरीर का कांधा दोनों पुत्र एमएलसी राजीव कुमार, विधायक डॉ संजीव कुमार सहित ग्रामीणों ने दिया। साथ ही पूर्व मंत्री अमर रहे की नारे गूंजता रहा। जगह-जगह पर स्कूली बच्चों ने दिवंगत पूर्व मंत्री के पार्थिव शरीर पर पुष्प बरसाए। अगुवानी गंगा घाट पर डीडीसी अभिषेक पलासिया, गोगरी एसडीओ, बीडीओ एवं अन्य पदाधिकारी ने श्रद्धांजलि दिया।
12 किलो मीटर का अंतिम यात्रा: पूर्व मंत्री रामानंद प्रसाद सिह का अंतिम यात्रा पैतृक गांव नयागांव सतखुट्टी से शुरू हुआ। कांधे पर पार्थिव शरीर को लेकर पांव पैदल 12 किलो मीटर की यात्रा में हजारों हजार की संख्या में लोग शामिल हुए। गांव के लोग सड़क पर खड़े होकर दिवंगत पूर्व मंत्री के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते जा रहे थे। कुछ गांव के लोगों ने पार्थिव शरीर पर पुष्प बरसाएं। हाथों में तिरंगा लिए युवक पूर्व मंत्री अमर रहे का नारा लगा रहा था। दिवंगत पूर्व मंत्री रामानंद प्रसाद सिह के पार्थिव शरीर पर पुष्प देकर श्रद्धांजलि देने का सिलसिला रविवार सुबह से ही शुरू हुआ। विधानसभा परिसर, मोकामा , बेगूसराय, खगड़िया, मानसी , महेशखूंट, गोगरी, जमालपुर, मड़ैया, करना, परबत्ता निजी आवास, पैतृक गांव नयागांव सतखुट्टी, अगुवानी गंगा घाट पर दिग्गज नेताओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। संगम विहार दिल्ली के भाजपा विधायक चंदन कुमार चौधरी, खगड़िया के पूर्व विधायक रणवीर यादव, बिहपुर विधायक ई कुमार शैलेन्द्र , जदयू प्रवक्ता निखिल मंडल, सीपीआईएम नेता संजय कुशवाहा, बेलदौर विधायक पन्नालाल सिह पटेल , विधायक पंकज मिश्रा, एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी कार्यकर्ता, समाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद्, इलाके के गण्यमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *