सहरसा

राज्यपाल ने एफएम रेडियो 88.4 केंद्र का किया उद्घाटन

सहरसा, अंगभारत। मिथिला की सांस्कृतिक भूमि, मंडन मिश्र, संत लक्ष्मी नाथ गोसाई, संत कारू खिरहर एवं मां उग्रतारा की धरती पर पटुआहा स्थित ईस्ट एंड वेस्ट टीचर्स ट्रेंनिग कॉलेज में गुरुवार को बिहार के राज्यपाल मोहम्मद आरिफ खान द्बारा एफएम रेडियो का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ बिमलवेंदु शेखर झा, पूर्व मंत्री सह विधायक डॉ आलोक रंजन, कोसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान पार्षद संजीव कुमार सिह, राज भवन के अधिकारी के द्बारा दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल ने रिमोट के माध्यम से एफएम रेडियो 88.4 केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया। राज्यपाल ने कहा भारत की प्राचीन संस्कृति है जिसकी निरंतरता अब तक बनी हुई है। लोक समस्ता सुखिन: भवंतु के मूल मंत्र को लेकर अहिसा एवं शांति को परम धर्म माना।अहिसा का मतलब कायरता नहीं है। ज्ञान एवं संवाद की शक्ति कायम कर भारत आतंकवाद को रोक रहा है। उन्होंने कहा कि जहां शास्त्र काम नहीं करें, वहां शस्त्र धारण करना जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि भारत ने कभी किसी देश पर कोई हमला अब तक नहीं किया है। हमें अपनी रक्षा के लिए सामर्थ्यवान बनने की आवश्यकता है। उन्होंने संस्कृत के शब्दों को उच्चारण करते हुए कई श्लोक के माध्यम से अपनी ज्ञानवर्धक बातों को रखा। उन्होंने कहा कि श्रद्धावान लभते ज्ञानम हमारा मूल मंत्र है। विनम्रता अहिसा सद्भाव संभाव व शांति। भारत में सभ्यता के आदर्श एवं मूल्य के सिद्धांत को अपनाया। उन्होंने कहा कि जिस जंगल में मत्स्य न्याय होता है बड़े जानवर छोटे जानवरों को मार कर खाते हैं। नदी में बड़ी मछलियां छोटी मछली को खा जाती है। उसे मत्स्य न्याय कहते हैं। सभ्य समाज में मत्स्य न्याय का कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि कोसी क्षेत्र में एफएम रेडियो के नियमित प्रसारण का उद्घाटन करते हुए बहुत खुशी हो रही है। इस एफएम रेडियो के माध्यम से कोसी क्षेत्र में आने वाली किसी भी आपदा की घड़ी में सूचना का त्वरित आदान-प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि अपने संस्कारों को कभी भूला नहीं चाहिए। हम किसी पर हमला कर नहीं करते बल्कि अपनी रक्षा के लिए समर्थ बल एवं शक्ति प्रदर्शन जरूरी है। उन्होंने कहा कि भारत को 2०47 तक विकसित राष्ट्र बनाना है इसके लिए भारत के हर क्षेत्र का विकास होना जरूरी है। वही बिहार सहित कोसी जब तक विकसित नहीं होगा तब तक भारत का विकास असंभव है। एफएम रेडियो के महानिदेशिका डॉ मनीष रंजन के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ रजनीश रंजन ने स्वागत भाषण देते हुए राज्यपाल सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों का भव्य स्वागत किया एवं शुभकामना दी। इस अवसर पर उन्होंनें जिलाधिकारी, एनसीटी दिल्ली के अधिकारी, शहर के चिकित्सक, व्यवसायी, ट्रेनिग कॉलेज, रामचंद्र विद्यापीठ, डिग्री कॉलेज, नर्स, फिजियोथैरेपी सदस्यों का स्वागत किया गया। विधायक डॉ आलोक रंजन ने कहा कि ईस्ट एंड वेस्ट शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व क्रांति लाई है। वहीं सूचना एवं मनोरंजन के क्षेत्र में भी यह एफएम रेडियो स्टेशन मिल का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के रूप में मोहम्मद खान ने अपनी अलग पहचान बनाई है। बिहार में भी वे सहजता से अपने विद्बत्ता का लोगों के बीच रखने का कार्य किया है। रेडियो स्टेशन के उद्घाटन से कोसी क्षेत्र में खुशहाली आएगी। आज का दिन अति गौरवशाली क्षण है। संजीव विधान पार्षद संजीव कुमार सिह ने कहा कि कोशी क्षेत्र बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है। एफएम रेडियो का नियमित प्रसारण मैथिली को अमरता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि बोलने की कला से सुनने की कला बेहतर होती है। इस एफएम रेडियो के माध्यम से सामाजिक साहित्यिक सांस्कृतिक आध्यात्मिक पर्व त्यौहार रीति रिवाज एवं अध्ययन अध्यापन से जुड़े कार्यक्रमों के प्रसारण से स्थानीय लोगों को काफी लाभ मिलेगा।कुलपति डॉक्टर विमलेंदु शेखर झा ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा युवाओं के भविष्य के लिए आवश्यक है। बिहार में नई शिक्षा नीति लागू हो गया है। एफएम रेडियो नई शिक्षा नीति के पाठ्यक्रम के प्रसारण को करें तो और अच्छा रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *