रेशम नगरी में गूँजा वंदेमातरम, भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, सेना के शौर्य को किया नमन
भागलपुर अंगभारत। भारतीय सेना के सम्मान में भागलपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमे देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हजारों नागरिकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने नेतृत्व में यात्रा जिला स्कूल से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई घंटाघर चौक तक पहुची।
भारतीय सेना के सम्मान में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में सर्व समाज के लोगों से हिस्सा लिया। इसमें सामाजिक संगठन, मंडल, समितियों और विभिन्न वर्ग के लोगों ने एकता का संदेश देते हुए राष्ट्र के प्रति अपनी अटूट निष्ठा का परिचय दिया। साथ ही यात्रा में युवाओं, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित सभी ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। यात्रा में भारत माता की जीवंत झांकी, लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी और विग कमांडर व्योमिका सिह के साथ सेना के शौर्य का चित्र और बैंड खास आकर्षण का केन्द्र रहा। भाजपा प्रदेश मंत्री अनिल ठाकुर ने कहा कि हमारे जवान सीमा पर खड़े होकर दिन रात देश की सेवा कर रहे हैं। उनका उत्साहवर्धन करना हम सबका नैतिक कर्तव्य है। आज भागलपुर के नागरिकों ने एकता और देशप्रेम का जो उदाहरण प्रस्तुत किया है वह प्रेरणादायक है। भारत एक पूण्य भूमि है। जहां वीरों ने जन्म लिया। भारतीय वीर नारियों की गाथा संपूर्ण देश में विख्यात है। यह हमारा गौरव है कि इस धरती पर गौरवशाली गाथा इतिहास में अमर है।भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प और भारतीय सेना के पराक्रम का प्रतीक ऑपरेशन सिदूर न केवल एक सैन्य कार्रवाई, बल्कि भारत की नयी सुरक्षा नीति और आतंकवाद के खिलाफ नई हकीकत के रूप में परिभाषित किया। उन्होंने कहा, ऑपरेशन सिदूर सिर्फ एक नाम नहीं, यह देश के लाखों लोगों की भावनाओं का प्रतीक और न्याय का अटूट संकल्प है।यह तिरंगा यात्रा भारतीय सेना को समर्पित है। हमारे दिल में भारत है, हर कदम पर भारत है, देश की धरती हमारी जिम्मेवारी है, देश की एकता पर हर दिल इरादा है कि पूरा देश भारत के साथ है, भारत के प्रधानमंत्री के साथ है।हमारे सैनिकों के साहस को बढ़ाने के लिए यह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।पीरपैती विधायक ई ललन पासवान ने कहा की इस यात्रा का उद्देश्य सेना के वीर जवानों को सम्मान देना और देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना रहा।जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष बिपिन बिहारी सिह ने कहा की हमारे देश के जवानों ने ऑपरेशन सिदूर को सफल अंजाम दिया है. उन्होंने हमारे राष्ट्र को जख्म देने वालों को कड़ा सबक सिखाया है।बिहार भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ऑपरेशन सिदूर भारत की सुरक्षा एजेंसियों का एक सशक्त जवाब है। खासतौर पर जिस बहादुरी से ‘कर्नल सोफिया कुरैशी’ ने इस मिशन को अंजाम दिया, वह सराहनीय है,हमें उन पर गर्व है।इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष नभय चौधरी, अभय वर्मन, रोहित पांडे, प्रीति शेखर, पवन मिश्रा, राजीव मुन्ना, रूबी दास, प्रो किरण सिह, अभय घोष, राजकिशोर गुप्ता, मुकेश सिह, अंजना प्रकाश, वंदना तिवारी, आलोक सिह बंटू,देवेंद्र चौधरी, योगेश पांडे, उमाशंकर, नितेश सिह, प्रणव दास, राजेश टंडन, स्वेता सुमन, डॉली मंडल, रूपारानी साह, अभिमन्यु राम, अश्वनी जोशी मौन्टी, दीपक सिह,शरद सलापुरिया, जिला मिडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेई, विनोद सिन्हा, प्रदीप जैन, चंदन ठाकुर, अमरदीप साह, गोपाल मंडल, मो सहाबुद्दीन, नंदकिशोर हरि, वार्ड पार्षद नंदिकेश शांडिल्य, अमित ट्विंकल,ओम भास्कर, उमा भूषण तांती, दीपक साह, अमृतलाल, सोमनाथ शर्मा, निरंजन चंद्रवंशी, बैधनाथ मंडल, स्वेता सिह, मनीष सिह, मनीष दास, लीना सिन्हा, माला सिह, मो कुर्बान शेख, ओमप्रकाश मंडल, सरस्वती दास, विजय कुशवाहा, प्रदीप कुमार,चंदन चंद्राकर, ओमप्रकाश उपाध्याय, श्रीकांत कुशवाहा, रिकू वर्मा, सज्जन अवस्थी, प्रतिक आनंद, नीतू सिह,प्रीति पांडे, विकास कर्ण, भोला मंडल, आशीष पांडे, कुंदनगौतम सिन्हा, चंदन पांडे, कुंदन सिह, अक्षय आनंद मोदी, शरद वाजपेई, संगीता सिन्हा, मुरारी पासवान, जयप्रकाश यादव, दीपक कुमार, अनुज झा, मनीष, गंगेश, नीतीश कुमार, राजकुमार यादव, नीलकमल,नीरज चौधरी, सूरज जायसवाल, ओमप्रकाश तिवारी, नविन चिटू, वीनू बिहारी, दिलीप जायसवाल, संजय हरि, मनोज हरि, दिनेश मंडल, विकास चौहान, रामनाथ पासवान, प्यारे हिन्द, संदीप शर्मा, सुनील सिह, नीतू कुमारी, मनीष यादव, सुमित शास्वत, सुबोध सिह, मनीष मिश्रा आदि मौजूद थे।