आपका शहर आपकी बात कार्यक्रम के तहत वार्ड संख्या-8 में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन
पूर्णिया, अंग भारत । पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 8 अंतर्गत दुर्गा मंदिर प्रांगण में आपका शहर आपकी बात कार्यक्रम के तहत कल शनिवार को जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्णिया नगर निगम की महापौर विभाग कुमारी सहित वार्ड नंबर 8 के वार्ड पार्षद ऋतुराज यादव एवं काफी संख्या में वार्ड 8 के आम जनों ने शिरकत किया तथा वार्ड की समस्याओं से नगर निगम पूर्णिया के महापौर विभाग कुमारी को अवगत कराया। मौके पर पूर्णिया नगर निगम की महापौर विभा कुमारी ने जन संवाद कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार सरकार के नगर विकास विभाग द्बारा संचालित इस जन संवाद कार्यक्रम के तहत विभिन्न वार्डों के विकास के लिए आम जनों की सुविधाओं के लिए कार्य किया जाना है। चूकि वार्ड संख्या 8, पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र के उन 12 वार्डों में से एक है जो पंचायत से कटकर अब नगर निगम क्षेत्र में जुड़ गया है। इसलिए इन वार्डो में विकास का कार्य ज्यादा करने की जरूरत है। पुराने वार्डों में तो पहले से ही विकास के काफी कार्य किए गए हैं और उन वार्डों में अभी भी विकास का कार्य चल रहा है। इस जन संवाद कार्यक्रम के तहत वार्ड की जनता से नगर निगम कर्मियों का सीधा संपर्क हो रहा है तथा आप लोगों से वार्ड की समस्याओं एवं उसके निदान की समुचित जानकारी लेकर वार्ड के विकास के लिए तेजी से कार्य करना इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। आप सभी जनता की जो भी समस्याएं हैं यहां मौजूद नगर निगम कर्मी को उन समस्याओं से अवगत कराएं ताकि जल्द ही उन समस्याओं का निदान किया जा सके तथा वार्ड के विकास को तीव्र गति मिल सके। इस कार्यक्रम में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि ललनेश कुमार सिह, बहादुर यादव, मनोज शाह, दिलीप चौधरी, सहित पूर्णिया नगर निगम के पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।