सफाई कर्मियों की आठवें दिन भी हड़ताल जारी:मांगे पुरी नही होने पर भुख हड़ताल करने की दिया चेतावनी
अमरपुर/बांका अंगभारत। अमरपुर नगर पंचायत के सफाई मजदुरो द्वारा इपीएफ बंद कर मजदुरी बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर विगत एक सप्ताह से की जा रही हड़ताल आठवे दिन भी अनवरत जारी रही। आठवे दिन सफाई कर्मियों ने मजदुर संघ के नव मनोनित अध्यक्ष अनील दास के नेतृत्व में शहर के प्रखंड कांग्रेस कार्यालय परिसर के समीप प्रदर्शन करते हुए सफाई संवेदक तथा नगर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हालांकि इस दौरान नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी रविशंकर सिंह,मुख्य पार्षद प्रतिनिधि राजेश साह, सफाई संवेदक सुनील सिंह तथा नगर पंचायत के अन्य वार्ड पार्षदों ने सफाई कर्मियों से हड़ताल समाप्त कर कार्य पर लौटने की अपील किया लेकिन सफाई कर्मी अपनी मांगो पर अडिग रहते हुए हड़ताल जारी रखा। शहर के विभिन्न चौंक चौराहे, गली मोहल्ले में फैली गंदगी को देख सफाई संवेदक ने 50 की संख्या में बाहरी मजदुरो को बुलाकर सफाई कार्य शुरू कर दिया। यह देख हड़ताल पर डटे सफाई कर्मी आक्रोशित हो गये और बाहरी मजदुरो को कार्य करने से रोकने का प्रयास करने लगे जिस कारण कांग्रेस कार्यालय के समीप घंटो अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुचना मिलते ही उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि सह वार्ड पार्षद प्रदीप उर्फ पप्पू साह, वार्ड पार्षद पंकज दास, वार्ड पार्षद अशोक साह, संजीव कुमार साह,वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मिठ्ठु भगत समेत अन्य वार्ड पार्षद कांग्रेस कार्यालय परिसर पहुँच कर हड़ताल पर डटे सफाई कर्मियों को समझाते हुए कहा कि देश में स्वच्छता अभियान एक प्रमुख अभियान है। सभी सफाई कर्मी हड़ताल पर है जिस कारण बाहरी मजदुरो से कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने मजदुरो को समझा कर सफाई कार्य पुनः शुरू करा दिया। मौके पर सफाई संवेदक सुनील सिंह ने बताया कि नगर पंचायत में कार्यरत सफाई कर्मियों को पुरी पारदर्शिता के साथ इपीएफ की कटौती राशी का साक्ष्य गुरूवार तक दिखाते हुए साक्ष्य की एक-एक कॉपी मजदुरो को दे दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने स्तर से सभी सफाई कर्मियों को हड़ताल समाप्त कर कार्य पर लौटने की अपील किया था लेकिन सफाई कर्मी अपनी मनमानी का परिचय देते हुए हड़ताल पर डटे रहे जिस कारण मजबुरन उन्हें बाहरी मजदुरो के द्वारा सफाई कार्य करानी पड़ रही है। बुधवार को सफाई कार्य में 50 मजदुरो को लगाया गया है । गुरूवार को जरूरत के हिसाब से और मजदुरो को लगाया जायेगा।उधर दुसरी तरफ हड़ताल कर रहे सफाई कर्मियों ने बताया कि अगर जल्द ही उनकी मांगो पर विचार नहीं किया गया तो सभी सफाई कर्मी एकजूट होकर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन करते हुए भुख हड़ताल करने पर मजबूर हो जायेगे।