झामुमो ने स्व० दुर्गा सोरेन के पुण्यतिथि पर किया उनको नमन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने किया नमन
रांची,अंग भारत। झामुमो के कद्दावर नेता रहे जामा के पूर्व विधायक स्व. दुर्गा सोरेन के पुण्यतिथि पर रांची के लोवाडीह स्थित दुर्गा सोरेन चौक मे उनके आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए और माल्यार्पण कर उनको नमन किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय, महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य, राज्य सभा सांसद डॉ महुआ माजी शामिल हुए और पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
झामुमो रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम के नेतृत्व में रांची जिला से केंद्रीय सदस्य सह संयोजक मंडली सदस्य पवन जेडीया, केंद्रीय सदस्य सह संयोजक मंडली सदस्य अश्विनी शर्मा, संयोजक मंडली सदस्य डॉ हेमलाल मेहता,नीरज भूषण एवं अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।