शम्भुगंज

पहड़ी खौजुरी गांव में दबंगो ने घर में घुसकर मार पीट कर पुऑल पुंज के टॉल में लगाई आग, मामला पहुंचा थाना

शंभूगंज/बांका,अंगभारत। शंभूगंज थाना क्षेत्र के पहड़ी खौजुरी गांव में दबंगों ने मामूली विवाद में घर में घुसकर लाठी डंटे के साथ मारपीट करते हुए महिला को जख्मी कर दिया। इतना ही नहीं महिला के पुऑल पुंज के टॉल में भी आग लगाकर जला दिया। घटना के बाद पीड़िता महिला रानी कुमारी अपने परिवार के सदस्यों के साथ शंभूगंज थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए गांव के ही 14 लोगों के विरुद्ध पुलिस से लिखित शिकायत कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है।‌जानकारी के अनुसार शंभूगंज थाना क्षेत्र के पहड़ी खौजूरी गांव में शादी समारोह एक घर में हो रहा था। जहां गांव के ही रानी कुमारी शादी समारोह देखने के लिए जा रही थी। इतने में किसी बात को लेकर विवाद इस कदर बढ़ गया कि गांव के ही ललित राम, सूरज कुमार, बृजेश राम ,मोहन राम, चंचल राम ,सोहिल कुमार आदि 14 लोगों ने लाठी डंटा के साथ घर में घुसकर मारपीट करना शुरू कर दिया। जिससे महिला रानी कुमारी के साथ-साथ उसके घर में आए एक मेहमान और उसके पिता मनोज राम को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। इतना ही नहीं आरोपियों के द्वारा रानी कुमारी के पुऑल पुंज के टॉल में भी आग लगा दी। जिससे बीस हजार से ज्यादा का पुऑल जलकर राख हो गई। इतना ही नहीं थाना में केस करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। घटना के बाद पीड़िता रानी कुमारी जख्मी अवस्था में शंभूगंज थाना पहुंचकर रेशम देवी,मोहन राम, चंचल राम ,सोहिल कुमार ,रोहित कुमार ,मनोज राम ,गुड़िया देवी ,गोपेश कुमार, छोटू कुमार, रोशन कुमार ,दिवाकर राम सोहिल कुमार समेत 14 लोगों के विरुद्ध पुलिस से लिखित शिकायत कर दोषी पर कारवाई करने की मांग की है। वही ललित राम, सूरज कुमार ,चंचल राम , रोहित कुमार ,रोहित कुमार ,गोपेश कुमार आदि ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताते हुए बदनाम करने व फंसाने की साजिश बताया है। इधर शंभूगंज पुलिस शिकायतों के आधार पर जांच पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *