गंगा नहा रहे तीन युवकों की मौत,मुख्यमंत्री ने व्यक्त की संवेदना
रायबरेली,अंग भारत| डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के डलमऊ में चार युवक रानी शिवाला घाट पर गंगा स्नान के लिए गए थे। स्नान के दौरान चारों गहरे पानी मे चले गए। अचानक सभी एक के बाद एक डूबने लगे। घाट के बाहर खड़े लोगों ने देखा और गोताखोरों को सूचना दी। लोगों की मदद से गोताखोरों ने एक युवक को सुरक्षित बचा लिया ,जबकि तीन युवकों की मौत हो गई। जिनके शवों को भी बाहर निकाल लिया गया है।मृतकों में आर्यान्श,बांके लाल व चंद्र कुमार कौशल हैं। विधि चंद्र को सुरक्षित बचाया गया है। सभी मृतक अमेठी ज़िले के जगदीशपुर के रहने वाले थे।बताया जाता गया कि सभी लोग अस्थि विसर्जन के लिए आये थे और विसर्जन के बाद स्नान कर रहे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुःख जताया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतृप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।गंगा में नहा रहे तीन युवकों की मौत हो गई,जबकि एक को गोताखोरों की मदद से बचा लिया गया। मौके पर भारी मात्रा में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घटना का संज्ञान लेते हुए हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया है और अधिकारियों को निर्देश दिये हैं।