शम्भुगंज

सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायू के लिए किया वट सावित्री व्रत

शंभूगंज/बांका,अंगभारत। शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र नें सुहागिन ‌महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु के लिए वट सावित्री व्रत का अनुष्ठान पुरी किया। इस दौरान सोमवार को सुहागिन महिलाए सोलह श्रृंगार कर अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखकर वट सावित्री व्रत किया। जहां इस पर्व को लेकर वट वृक्षों के नीचे आस्था का जनसैलाब उमड़ा पड़ा शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को बड़ी संख्या में सुहागिन महिलाएं बट सावित्री व्रत के मौके पर फल, पकवानों से भरे डलिया वट वृक्ष को चढ़ाकर वट वृक्ष के चारों ओर परिक्रमा कर अपने पति की लंबी उम्र की कामना किया। सुहागिन महिलाएं का कहना है कि हम हर साल वट सावित्री व्रत करते हैं। सावित्री माता की तरह हम भी अपने पति की रक्षा और लंबी उम्र के लिए व्रत रखते हैं। यह पर्व सिर्फ पूजा का नहीं बल्कि भारतीय नारी के समर्पण और प्रेम का प्रतीक भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *