मुख्यमंत्री ने 6 लेन शेरपुर-दिघवारा गंगा पुल का किया निरीक्षण, निर्माण कार्यों में जेती लाने का दिया निर्देश
पटना,अंग भारत। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को निर्माणाधीन 6 लेनशेरपुर-दिघवारा गंगा पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गंगा नदी में चल रहे पुल निर्माण कार्य स्थल पर जाकर जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि नेशनल हाई-वे ऑथरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई), भारत सरकार द्वारा गंगा नदी पर 3,200 करोड़ रूपये की लागत से 6 लेन गंगा पुल का निर्माण कराया जा रहा है। यह पुल पटना जिला के शेरपुर को सारण जिला के दिघवारा को जोड़ता है। इस पुल की लम्बाई 14.52 किलोमीटर है। यह पुल पटना शहर के रिंग रोड के रूप में भी कार्य करेगा।पुल का निर्माण कार्य 2027 तक पूर्ण होने की संभावना है।मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि शेरपुर औरदिघवारा के बीच बन रहे इस 6 लेन गंगा पुल का निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करें। इस 6लेन पुल के नीचे से पटना छोर की तरफ जेपी गंगा पथ का भी निर्माण कराया जा रहाहै। यह 6 लेन पुल बिहटा सरमेरा पथ से भी जुड़ेगा। इस पुल का निर्माण पूर्ण होने से उत्तरबिहार और दक्षिण बिहार के बीच सम्पर्कता और सुगम होगी। साथ ही पटना के पश्चिमी छोरके लोगों को भी एक जगह से दूसरी जगह जाने में सहूलियत होगी। पटना रिंग रोड काहिस्सा होने के कारण लोगों को राजधानी की चारों दिशाओं में आना-जाना आसान होगा।