भागलपुर

कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता ज्योति सिंह के नेतृत्व में चलाया गया हर घर तिरंगा कार्यक्रम

भागलपुर,अंग भारत।  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपना अभियान तेज कर दिया है। कांग्रेस का हर घर तिरंगा झंडा कार्यक्रम जोर-शोर से चल रहा है।इसी कड़ी में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ज्योति कुमार सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के सजौर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया। इस दौरान ज्योति सिंह कार्यकर्ताओं के साथ दलित, पिछड़ा और अतिपिछड़ा परिवार से मिले और राहुल गांधी के संदेश को उन तक पहुंचाया।इसके पूर्व भागलपुर के शहरी क्षेत्र के वार्ड 21 के बूढानाथ और मंसूरगंज में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ज्योति कुमार सिंह के नेतृत्व में बिहार कांग्रेस कमेटी के तहत हर घर झंडा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें वार्ड के हर घर में कांग्रेस का झंडा लगाया गया। इसके साथ संविधान बचाओ का नारा लगाया गया।इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परवेज जमाल, सचिव खुसरो रजा मुत्यंजय प्रसाद सिंह और छात्र नेता शाकिब नजीर और तौसीफ लतीफ थे। इस अवसर पर ज्योति कुमार सिंह ने कहा कि इस अभियान के तहत घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया जा रहा। साथ ही कांग्रेस पार्टी का झंडा उनके घरों पर लगाया गया।कांग्रेस की बहुआयामी सोच, जनकल्याणकारी नीतियों और गरीब, मजदूर, किसान एवं वंचित वर्गों के प्रति समर्पण को लेकर जागरूकता अभियान चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि दलित पिछड़ों के लिए राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के क्या विचार है। यह बताने के लिए उनके घर घर जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *