अहिल्याबाई होल्कर के योगदान को नहीं भूलाया जा सकता:-पवन यादव
भागलपुर, अंगभारत। अहिल्याबाई होल्कर की जयंती को भाजपा जन्म त्रिशताब्दी अभियान के रूप में मना रही है। इसके लिए गांव व नगरों में कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। शनिवार को जवारीपुर स्तिथ वृन्दावन हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसका अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने किया।कार्यक्रम में वक्ता ने रानी अहिल्याबाई के जीवन संघर्ष, नारी सशक्तिकरण और धार्मिक पुनर्जागरण में उनके योगदान को विस्तार से बताया।कहलगॉव विधायक पवन यादव ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होल्कर ने राजनीतिक और भौगोलिक सीमाओं को लांघ कर भी पूर्ण शांति और सहमति के साथ अनेक निर्माण कार्य करवाए। यह भारत को जोड़ने की दिशा में उनको ओर से किया गया महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने न केवल स्थापित कार्य करवाया बल्कि भविष्य में भी सुचारू रूप से कार्य चलता रहे, इसके लिए अग्रिम व्यवस्था कर दी व महिला शास्क्तीकरण तथा प्रकृति संरक्षण की दिशा में उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किया।भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन भारतीय संस्कृति, धर्म और नारी सम्मान की मिसाल है।उन्होंने ढाई सौ से अधिक मंदिरों का पुनर्निर्माण कर सनातन धर्म की रक्षा की।संतोष कुमार ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि वर्षों तक देश पर शासन करने के बावजूद कांग्रेस ने ऐसे महापुरुषों के इतिहास को दबाने और छेड़छाड़ करने का काम किया। वहीं भाजपा ऐसे महापुरुषों को जनमानस तक पहुंचाने का काम करती है।समाजसेविका छाया पांडे ने कहा कि रानी अहिल्याबाई की दूरदर्शिता और नेतृत्व क्षमता ने नारी सशक्तिकरण को दिशा दी। उनके कार्यों से प्रेरणा लेकर आज की पीढ़ी को आत्मनिर्भर और न्यायप्रिय बनने की सीख मिलती है।मारवाड़ी महाविद्यालय के पूर्व प्रचार्य प्रो गुरुदेव पोद्दार ने कहा कि अहिल्याबाई का मानना था कि शासन जनता की सेवा का माध्यम होना चाहिए, न कि शक्ति प्रदर्शन का।मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह ने न किया एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला मंत्री डोली मंडल ने किया।इस अवसर पर रूबी दास,नभय चौधरी,नितेस सिंह,चंदन ठाकुर,वंदना तिवारी,राजेश टंडन,प्राणिक वाजपेयी,अनामिका ठाकुर,विनोद सिन्हा, नीतू सिंह, माला सिंह, विनोद सिन्हा, सोमनाथ शर्मा, दिलीप मिश्रा,विजय साह,निरंजन चंद्रवंशी, रोशन सिंह, उमा भूषण ठाकुर, आशीष पांडे, ओमप्रकाश उपाध्याय,मो कुर्बान शेख,रघुनन्दन चौरसिया, मनीष कश्यप,आलोक कुमार, रितेश घोष, बजरंग बिहारी, सूरज जायसवाल,चंदन कुमार, बुद्धिनाथ कुशवाहा,पुष्पा झा, अनीता झा,दीपक कुमार,सुनील कुमार, ज्योति डालूका,अभिलाष यादव,खुशबु सिंह,रोशन कुमार, पूनम शर्मा, आदि कार्यकर्ता उपस्तिथ हुए।