नवदीप शुक्ला बने बांका के नए जिला पदाधिकारी,अंशुल कुमार का पुर्णियां में हुआ तबादला
बांका,अंग भारत| 2016 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी अंशुल कुमार पूर्णिया के नए जिला पदाधिकारी होंगे। इससे पूर्व वे बांका में जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत थे।अंशुल कुमार ने 7 मई 2022 से अब तक बांका के जिलाधिकारी के रूप में अपना योगदान दिया|इनका कार्यकाल बांका जिले वासियों के लिए बहुत ही अच्छा रहा|अंशुल कुमार के कार्यकाल में बांका जिला एक नये आयाम पर पहुंचा है|साथ ही बांका जिले के नए जिलाधिकारी के रूप में नवदीप शुक्ला योगदान देंगे|