Uncategorized

मंत्री आशीष सूद ने की महावीर इन्कलेव में सड़क निर्माण कार्य की शुरूआत

नई दिल्ली, अंग भारत।  दिल्ली के गृहमंत्री एवं स्थानीय विधायक आशीष सूद ने शुक्रवार को जनकपुरी विधानसभा के महावीर इन्कलेव के एफ ब्लॉक में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इसके साथ भाजपा के अन्य विधायकों ने अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों की शुरूआत, निरीक्षण और लोगों की समस्याओं को सुना।सूद ने एक्स पोस्ट में कहा कि सड़क निर्माण कार्य न केवल क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक भी है। कार्यक्रम के बाद स्थानीय नागरिकों से संवाद करते हुए मंत्री ने उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने। मंत्री ने संबंधित विभागों को त्वरित कार्यवाही के स्पष्ट निर्देश दिए।इसके अलावा मालवीय नगर से भाजपा विधायक सतीश उपाध्याय ने आज अपनी विधानसभा के उदय पार्क में मकान संख्या 50 से 54 तक सीवर लाइन प्रतिस्थापन कार्य का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस कार्य के माध्यम से क्षेत्रवासियों को जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। यह पहल साफ-सुथरे और सुरक्षित क्षेत्र की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।पटपड़गंज से भाजपा विधायक रविंद्र नेगी ने गुरुवार रात अपने विधानसभा क्षेत्र के शांति मार्ग पर निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। यह जानकारी उन्होंने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट की। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक सड़क का कार्य नहीं, बल्कि उस संकल्प का प्रमाण है जो हमने जनता से किया था। भाजपा की सरकार में विकास हवा में नहीं, जमीन पर दिखता है। चमकती सड़कें, सुधरती गलियां और पूरी होती योजनाएं के रूप दिल्ली की विकास होता दिखाई दे रहा है। नेगी ने कहा कि जब नेतृत्व दृढ़ हो, तो बदलाव निश्चित होता है।नेगी ने आज जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्याओं को सुना और त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का संकल्प है कि हर नागरिक की शिकायत का समयबद्ध समाधान हो और प्रशासन अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी व जनहितैषी बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *