शम्भुगंज

दहेज की डिमांड पुरी नही करने पर ससुराल वालो ने विवाहिता को मार पीट कर घर से किया बाहर

शंभूगंज/बांका,अंगभारत। शंभूगंज थाना क्षेत्र के भिट्ठी गांव में विवाहिता सीमा कुमारी को दहेज की डिमांड पूरी नहीं करने पर उसके ही पति अंकुश कुमार ससुर राजपति मंडल आदि के द्वारा गाली गलौज करते हुए मारपीट कर घर से बाहर कर दिया। घटना के बाद पीड़िता सीमा कुमारी अपने पिता घुघल मंडल सहित परिजनों के साथ शंभूगंज थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए न्याय की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार शंभूगंज थाना क्षेत्र के भिट्ठी गांव के राजपति मंडल के पुत्र अंकुश कुमार की शादी वर्ष 2023 में भागलपुर जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अशियाचक गांव के घुघल मंडल की पुत्री सीमा कुमारी से हिंदू रीति रिवाज के अनुसार हुई थी। जहां शादी के बाद एक पुत्र को भी जन्म दिया। किंतु अब उसके पति अंकुश कुमार, ससुर राजपति मंडल आदि के द्वारा दहेज की डिमांड करते हुए लगातार प्रताड़ित करने लगा। जब विवाहिता सीमा कुमारी ने अपने माता-पिता का गरीबी हालत बताते हुए दहेज का डिमांड पूरी करने में असमर्थता जाहिर किया तो उसके पति अंकुश कुमार ,ससुर राजपति मंडल आदि के द्वारा लाठी डंटा के साथ मारपीट कर घर से बाहर कर दिया। जहां सोमवार को पीड़िता सीमा कुमारी अपने पिता घुघल मंडल सहित परिजनों के साथ शंभूगंज थाना पहुंचकर पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता सीमा कुमारी ने बताई उसके पति अंकुश कुमार , ससुर राजपति मंडल आदि के द्वारा दहेज में पांच लाख रूपया का डिमांड किया जाता है। जिसके खातिर उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। जहां प्रताड़ना का विरोध करने पर उसे मारपीट कर घर से बाहर कर दिया जाता है। वहीं आरोपी अंकुश कुमार और उसके पिता राजपति मंडल ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया है। इधर शंभूगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी ने शिकायतो के आधार पर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *