आईआईटीजी एडवांस परीक्षा में प्रिंस राज हुए उत्तीर्ण, परिजनों में हर्ष
सहरसा, अंगभारत| कठिन परिश्रम के बल पर लाख मुसीबत आने के बावजूद जब सफलता हासिल होती है। तब हर्ष मिश्रित आंसू आंखों से बहना स्वाभाविक हो जाता है। वही कठिन परिस्थिति के बाद बच्चे को मिले सफलता पर परिजन भी फूले नहीं समाते है। जिले के कहरा प्रखंड स्थित बनगांव निवासी सेवानिवृत प्रधानाध्यापक स्व उग्रानंद चौधरी के पौत्र और विभांशु शेखर एवं नूतन कुमारी के पुत्र प्रिंस राज ने आईआईटीजी एडवांस परीक्षा अच्छे नंबर से उत्तीर्ण हुए है। उनके उत्तीर्ण होने पर ग्रामीणों एवं परिजनों में काफी हर्ष दिख रही थी। उनके मामा और भाजपा नेता लक्ष्मीकांत झा ने बताया कि प्रिंस राज ने कठिन परिस्थिति में आईआईटीजी की प्रतियोगिता परीक्षा में सफल हुए है। जबकि परीक्षा से एक सप्ताह पूर्व बाइक दुर्घटना में घायल होकर उनकी मां दस दिन तक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती रही थी। तभी वे कोटा में पढ़ाई कर रहे थे। लेकिन समय काफी कठिन था। लेकिन उन्होंने सफलता प्राप्त की है। उनकी सफलता पर उनके नाना सेवानिवृत शिक्षक और महिषी गांव निवासी शक्ति नाथ झा, मामा किसान मोर्चा जिला महामंत्री लक्ष्मीकांत झा, मामी पम्मी कुमारी, मौसा सुमन ठाकुर, मौसी सरिता कुमारी, भाई-बहन सौरभ, आर्यन, आर्या, सुरभि एवं चाचा सुधांशु शेखर, हिमांशु शेखर, दादी ज्योति देवी सहित अन्य परिजनों ने खुशी व्यक्त की है।