रांची

चिकित्सा जगत में डॉ.शोभा चक्रवर्ती का योगदान अविस्मरणीय:सुबोधकांत सहाय

रांची,अंग भारत| पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने झारखंड की जानी-मानी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.शोभा चक्रवर्ती के निधन पर शोक जताया है।उन्होंने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि चिकित्सा जगत में डॉ.शोभा चक्रवर्ती का योगदान भुलाया नहीं जा सकता।श्री सहाय ने कहा कि डॉ.चक्रवर्ती ने अपने जीवनकाल में चिकित्सा के क्षेत्र में कई ऐसी उपलब्धियां हासिल की जो अविस्मरणीय ही नहीं, अन्य स्त्री रोग विशेषज्ञों के लिए अनुकरणीय भी है। उन्होंने कहा कि झारखंड-बिहार ही नहीं, राष्ट्रीय स्तर पर भी एक कुशल,अनुभवी स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में उनकी पहचान थी। अपनी विलक्षण प्रतिभा और  कार्यशैली के कारण वह चिकित्सकों, मरीजों व आमजन के बीच काफी लोकप्रिय रहीं। वह जीवन पर्यंत स्त्री रोग विशेषज्ञों की अखिल भारतीय संस्था, प्रांतीय संगठनों व विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़ी रहीं।सहाय ने दिवंगत की आत्मा की शांति और उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *