शम्भुगंज

चोरो ने सुने घर का ताला तोड़कर हजारौ की सम्पति की चोरी, थाना में शिकायत 

शंभूगंज/बांका,अंगभारत। शंभूगंज थाना क्षेत्र के अंम्बा गोयड़ा गांव में चोरों ने घर का ताला तोड़कर हजारों की संपत्ति चोरी कर ली। घटना के बाद गृह स्वामी के पुत्र प्रवेश कुमार पिता नागो दास ने शंभूगंज थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए अज्ञात के विरुद्ध शिकायत किया है। जानकारी के अनुसार शंभूगंज थाना क्षेत्र के अंम्बा गोयड़ा गांव के नागो दास दिल्ली में मजदूरी करने चले गए हैं। जहां उसका पुत्र प्रवेश कुमार अपने छोटे भाई के साथ घर पर ही रहकर पढ़ाई करता था। जबकि हर दिन शाम होने पर दोनों भाई अपने नानी के घर चले जाते थे। यह सिलसिला कई महीनो से हो रहा था। इसी दौरान बीते दिनों प्रवेश कुमार पिता नागो दास के घर सुना देखकर ताला तोड़कर उसके घर से कीमती सामान बर्तन कपड़ा आदि कई सामग्री की चोरी कर ली। जब प्रवेश कुमार अपने घर पहुंचे तो घर का ताला टूटा देखकर दंग रह गया। जिसके बाद घटना की जानकारी स्थानीय चौकीदार राजकुमार को भी दी गई। और फिर राजकुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद फिर प्रवेश कुमार अपने परिजनों के साथ शंभूगंज थाना पहुंचकर अज्ञात के विरुद्ध पुलिस से शिकायत किया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *