मनरेगा द्वारा निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र एवं पुलिया का विधायक द्वारा फीता काट कर किया गया उद्घाटन
फुल्लीडुमर /बांका/अंगभारत। प्रखंड क्षेत्र के तेलिया पहाड़ पंचायत के नौगांय में मनरेगा योजना द्वारा बनाए गए नवनिर्मित पुल एवं आंगनबाड़ी केंद्र भवन का शुक्रवार को बेलहर विधायक मनोज यादव, प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष चंदन कुमार, संबंधित पंचायत के मुखिया विनय कुमार सिंह, पूर्व उप प्रमुख बिंदेश्वरी यादव सहित अन्य के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर उद्घाटन किया गया। वहीं उद्घाटन के मौके पर पहुंचे विधायक का मुखिया अपने सर्मथको के साथ गर्म जोशी से बाजे गाजे के साथ स्वागत किया गया। उद्घाटन के पश्चात विधायक मनोज यादव, मुखिया संघ के अध्यक्ष चंदन कुमार, सरपंच मोफिल मंडल एवं पूर्व उप प्रमुख बिंदेश्वरी यादव, मुखिया विनय कुमार सिंह के द्वारा बुके एवं माल्यार्पण कर विधायक का स्वागत किया गया। उद्घाटन के मौके पर जद यू अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष अजय कुमार भारती, जदयू प्रखंड उपाध्यक्ष विवेकानंद तांती, उमेश मंडल, पूर्व पंचायत समिति सदस्य अनंत कुमार शाह, ई. लखनलाल देव, संजय मांझी, चतुरानंद यादव, अर्जुन दास, उप मुखिया पन्ना सिंह, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी राजिव कुमार, रोजगार सेवक भास्कर मंडल, सहित काफी संख्या में पंचायत के ग्रामीण जनता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।