आज टाउन हॉल में होगा प्रदेश गंगोता महासम्मेलन,कार्यक्रम का उद्धघाटन करेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल
भागलपुर,अंगभारत। श्री श्री 108 बाबा आनंद दास जी महाराज स्मृति शताब्दी समारोह प्रदेश गंगोता महासम्मेलन आज टाउन हॉल में होगा.ज्ञात हो कि प्रदेश गंगोता महासम्मेलन का आयोजन भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश द्वारा किया जा रहा है. सम्मेलन का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश करेंगे। मुख्य अतिथि सम्राट चौधरी उपमुख्यमंत्री बिहार सरकार एवं मंगल पांडे स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री बिहार सरकार होंगे। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य गंगोता समाज का भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति में स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान का चर्चा करना, समाज के महापुरुष एवं संत महात्माओं का स्मरण करना, गंगोता समाज का विकास कैसे हो इस समाज का भारतीय जनता पार्टी के संगठन और सत्ता में उचित भागीदारी हेतु शैक्षणिक विकास हेतु आयोजित किया जा रहा है।टाउन हॉल भागलपुर में तैयारी का जायजा लेने महासम्मेलन के संयोजक डॉक्टर प्रोफेसर रतन कुमार मंडल वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व अध्यक्ष राज्य अत्यंत पिछड़ा वर्ग आयोग भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष शाह कार्यक्रम के प्रभारी डॉ अभय बर्मन पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा भागलपुर सह प्रभारी विजय कुशवाहा पूर्व जिला महामंत्री भागलपुर अभिनंदन कुमार मंडल अध्यक्ष कार्यक्रम संचालन समिति रवि कुमार सुमन प्रवक्ता प्रशांत गंगोत्री कोषाध्यक्ष वासुकी मंडल सिकंदर मंडल, श्वेता सिंह, प्रदेश सहसंयोजक नमो एवं भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश डॉली मंडल, जिला मंत्री भारतीय जनता पार्टी भागलपुर प्रभाकर मंडल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद टीएमबीयू,मनीष आर्य मीडिया प्रभारी, कपिल देव शर्मा विधानसभा विस्तारक भाजपा साथ में अन्य नेता मौजूद रहे।