झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू 6 दिवसीय दौरे पर पहुंचे रांची,जिलों का करेंगे दौरा
रांची,अंग भारत| झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के. राजू रांची पहुंचे। वह 6 दिनों तक राज्य के विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे। इस दौरान पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए कई अहम बैठकों और कार्यक्रमों में भाग लेंगे। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश 8 जून से कई जिलों में पार्टी कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे 8 को सिमडेगा में कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक, शाम 4 बजे चाईबासा में पेसा नियमों पर विचार-विमर्श करेंगे। वे 9 को रामगढ़ में कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक। दोपहर 3 बजे बोकारो में “संविधान बचाओ रैली” को संबोधित करेंगे।10 लातेहार में दोपहर 3 बजे संविधान बचाओ रैली और बैठकें।11 सुबह 11 बजे रांची में पेसा कानून पर विमर्श और एससी नेताओं के साथ बैठक।12 लोहरदगा और गुमला में कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठकें। वहीं 12 रात 9 बजे- रांची से हैदराबाद रवाना होंगे।