बकरीद की नमाज अदा की गई, एक दूसरे की बुराई को भूल गले लगकर दी बधाई
खगड़िया/अंग भारत। गोगरी प्रखंड व नगर इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार की सुबह 7 से 8 बजे बीच ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार धार्मिक सद्भाव व उल्लास के वातावरण में मनाया गया। इसी दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बफ बोर्ड बिल के विरूद्ध अपने बाजू में काला पट्टी बांध कर नमाज अदा की। इस दौरान कड़ी प्रशासनिक चौकसी देखी गई। सर्वाधिक भीड़ गोगरी स्थित जामा मस्जिद में देखी गई। यहां काफी संख्या में लोग सुबह 8 बजे विशेष नमाज और इबादत में शामिल हुए। इसके अतिरिक्त रामपुर बड़ी ईदगाह, मुश्कीपुर मलिया ईटहरी शेरगढ़ बौरना झिकटिया राटन स्थित मस्जिदों में भी लोगों की काफी भीड़ देखी गई। विशेष नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर उन्हें बधाईयां दी। रामपुर बड़ी ईदगाह मैदान में हजरत मोहम्मद जाकिर साहब तकरीर करते हुए इबादत के विषय में विस्तार से बताया गया। लोगों में इस त्योहार को लेकर काफी उल्लास देखा गया। बच्चों में काफी अधिक खुशी देखी गई। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी काफी चौकस नजर आए। प्रत्येक मस्जिद पर मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी। इसके अतिरिक्त पुलिस द्वारा लगातार गश्त भी की गई। शनिवार को बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस दौरान कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। इस अवसर पर रामपुर पंचायत के मुखिया कृष्णानंद यादव, सरपंच नूर आलम पंचायत समिति प्रतिनिधि संतोष प्रिंस ने शनिवार की शाम चार बजे तक कई मुस्लिम गांवो का भ्रमण कर मुस्लिम समुदाय के ल ने मुसलमान भाइयों को बकरीद पर्व की मुबारकबाद दी है।