शम्भुगंज

रास्ता खोलने को लेकर उत्पन्न विवाद में दो पक्षो के बीच हिंसक झड़प, दो जख्मी

शंभूगंज/बांका,अंगभारत। शंभूगंज थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में रास्ता खोलने पर उत्पन्न विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक पक्ष के दो महिला पिंकी कुमारी और उसकी मां सुनीता देवी जख्मी हो गई। घटना के बाद जख्मी को लेकर परिजन थाना पहुंचे। जहां थाना के पुलिस पदाधिकारी ने उसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। जहां जख्मी दोनों का इलाज चिकित्सक के द्वारा किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार शंभूगंज थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में रास्ते खोलने को लेकर उत्पन्न विवाद में मनोज ठाकुर और रोहित ठाकुर के बीच गाली गलौज होते-होते जमकर लाठी डंटा चलने लगा। इस दौरान मनोज ठाकुर की पत्नी सुनीता देवी और पिंकी कुमारी जब बचाने दौड़ी तो उसके साथ भी मारपीट करते हुए दोनों को जख्मी कर दिया। घटना के बाद जख्मी अवस्था में दोनों को लेकर परिजन शंभूगंज थाना पहुंचे। जहां थाना के पुलिस पदाधिकारी ने दोनों को इलाज के लिए शंभूगंज सीएचसी भेज दिया। घटना को लेकर जख्मी सुनीता देवी ने बताई कि उसके साथ रोहित ठाकुर और रोशन ठाकुर के द्वारा घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए लाठी डंटा के साथ मारपीट की गई है। उन्होंने बताई की घटना को लेकर पुलिस से लिखित शिकायत दर्ज कर दोषी पर कार्रवाई करने के मांग की।इधर शंभूगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *