धरती आबा बिरसा मुंडा की पुण्य तिथि पर सीपीआई ने दी श्रद्धांजलि
रांची,अंग भारत| सीपीआई राज्य कार्यालय के सभागार में धरती आबा बिरसा मुंडा के 125 वी शहादत पर उन्हें याद किया याद किया गया और कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यकर्म में संबोधित करते हुए कार्यालय सचिव सह जिला मंत्री अजय सिंह ने कहा कि बिरसा मुंडा के विचारो को झारखंड के सभी बच्चों को बचपन से ही पढ़ाने की जरूरत है और बिरसा के बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है। जिस तरह से राज्य में सीएनटी और एसपीटी एक्ट का खुले आम उलंघन हो रहा है। उसकी रक्षा के लिए एक और उलगुलान की जरूरत है तभी झारखंड के जल जंगल और जमीन की रक्षा होगी। बिरसा के सपनों के साकार करे राज्य सरकार उन्हें राजकीय नायक घोषित करे।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजय सिंह कांके विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी संतोष रजक,, मनोज ठाकुर, सुनील सिंह, श्यामल चक्रबर्ती अनिरुद्ध कुमार, रोहन कुमार। अनूप कुमार वीरेन्द्र विश्वकर्मा तारिक राजेश,विजय वर्मा सुरेंद्र दीक्षित, अखिलेश श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार वर्मा संजीत कुमार सहित कई लोग शामिल थे।