डीएम ने बाढ़ निरोधात्मक कार्यों का किया निरीक्षण
सहरसा, अंगभारत| सोमवार को जिलाधिकारी दीपेश कुमार द्वारा पूर्वी कोशी तटबंध के चंद्रयायन प्रमंडल में क्रियान्वित बाढ़ निरोधात्मक कार्यों का निरीक्षण किया गया। उक्त अवसर पर जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यपालक अभियंता से तटबंध के सुरक्षा हेतु अब तक किए गए कार्यों के संबंध में जानकारी ली, संबंधित तकनीकी पदाधिकारी द्वारा बताया गया की आवश्यकतानुसार तटबंध की मरम्मती संबंधित कार्य पूर्ण कर लिया गया है। निरीक्षण के क्रम में तटबंध में सतत पर्यवेक्षण, सतर्कता की आवश्यकता पर बल दिया गया है। उक्त अवसर पर अपर समाहर्ता श्री निशांत, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन संजीव कुमार चौधरी, सम्बंधित कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण, अंचलाधिकारी, नवहट्टा व महिषी सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।