बिहार

बिहार : तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला, दो को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा

पटना, अंगभारत। मंगलवार को बिहार सरकार ने दो अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए विरमित कर दिया। जबकि तीन भारतीय प्रशासनीक सेवा (आईएएस) के अधिकारियों का तबादला किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है।
राज्य सरकार ने दो वरिष्ठ भारतीय प्रशासनीक सेवा (आईएएस) के अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा है। इसके अलावा तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इस संबंध में समान्य प्रशासन विभाग की ओर से मंगलवार को अधिसूचना जारी की गयी है। जारी अधिसूचना के अनुसार नीतीश सरकार ने वर्ष 2००2 बैच के आईएएस अधिकारी संजय कुमार अग्रवाल और वर्ष 2००6 बैच के आईएएस अधिकारी दयानिधि पाण्डेय को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा हैं। इनके अतिरिक्त तीन अन्य आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया, जिसमें पंकज कुमार, पंकज कुमार पाल और मनोज कुमार शामिल हैं।
संजय कुमार अग्रवाल और दयानिधान पाण्डेय केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर
संजय कुमार अग्रवाल जो सचिव, कृषि विभाग, बिहार, पटना (अतिरिक्त प्रभार-जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग) के पद पर थे, उन्हें अब संयुक्त सचिव, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के पद पर नियुक्त किया गया है। इनके अलावा भारतीय प्रशासनीक सेवा के 2००6 बैच के अधिकारी दयानिधान पाण्डेय, जो अपर सदस्य, राजस्व पर्षद, बिहार, पटना एक पद पर थे, उन्हें अब संयुक्त सचिव, इस्पात मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के पद पर नियुक्ति किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *