भगवान बिरसा मुंडा के 125वो जयंती पर उपायुक्त ने माल्यार्पण कर किया नमन
दुमका,अंगभारत। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर उपायुक्त श्री अभिजीत सिन्हा ने आज उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उपायुक्त ने भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि वे स्वतंत्रता संग्राम के ऐसे महानायक थे, जिन्होंने आदिवासी समाज के हक और अधिकारों के लिए संघर्ष किया और अपने अद्भुत साहस व नेतृत्व से समाज को नई दिशा दी।इस अवसर पर उपायुक्त ने सभी को उनके पदचिन्हों पर चलने और उनके सिद्धांतों को आत्मसात करने की अपील की।जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों ने भी माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।