शम्भुगंज

शंभूगंज में फिर सामने आया विधुत विभाग की लापरवाही,करंट लगने से दो अलग अलग गांव में दो किसान की हुई मौत

शंभूगंज/बांका,अंगभारत। शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र में एक बार फिर विद्युत विभाग की लचर व्यवस्था के कारण दो अलग-अलग गांव में करंट लगने से दो किसान की मौत हो गई। पहली घटना शंभूगंज थाना क्षेत्र के घोषपुर गांव में हुई जहां की गांव के ही किसान शौच करने के लिए बहियार जा रहे थे। जहां मध्य विद्यालय घोषपुर के समीप 11000 हाई वोल्टेज तार टूट कर अचानक गिर जाने से किसान पिक्कु कुमार यादव उर्फ मणिकांत यादव (35) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी घटना लाखा गांव में हुई। जहां की बोरिंग पर सिचाई व्यवस्था के लिए पोल तार नही रहने के कारण निजी रूप से बिजली तार की व्यवस्था कर तार खीच कर ले जाने के क्रम में करंट लगने से 33 वर्षीय एक किसान शमशेर सिंह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जहां दोनों ही घटना मंगलवार की सुबह हुई। जहां घटना की सूचना पर शंभूगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। जानकारी के अनुसार शंभूगंज थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव में करंट लगने से दो किसान की मौत हो गई। पहली घटना शंभूगंज थाना क्षेत्र के घोषपुर गांव में हुई। जहां की गांव के किसान पिक्कु कुमार यादव उर्फ मणिकांत यादव उम्र (35) शौच करने के लिए मंगलवार की सुबह बहियार की ओर जा रहे थे। जहां मध्य विद्यालय के समीप अचानक 11000 हाई वोल्टेज तार टूटकर पिक्कु कुमार यादव के शरीर पर गिर पड़ा। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो हालांकि घटना के बाद परिजनों ने पिक्कु कुमार यादव उर्फ मणिकांत यादव को इलाज के लिए नजदीक के शाहकुंड पीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक तीन भाइयों में दूसरा नंबर पर था। मृतक को दो पुत्री और एक पुत्र हैं। इस घटना के बाद उसकी पत्नी सविता देवी और मां सुलेखा देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं दूसरी घटना शंभूगंज थाना क्षेत्र के लाखा गांव में हुई। जहां अपने ही बोरिंग पर बिजली का तार खींचने के क्रम में किसान 33 वर्षीय शमशेर सिंह पिता स्व राधे सिंह को 220 वोल्ट तार की चपेट में आने से करंट लग गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक को दो पुत्र और एक पूत्री हैं। इस घटना के बाद उसकी पत्नी उर्मिला देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। दोनो ही घटना की जानकारी मिलने के बाद शंभूगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी घटना स्थल पर पहुंची। जहां फिर थाना के पुलिस पदाधिकारी ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। इस घटना के बाद विधुत विभाग की लापरवाही की चर्चा एक बार फिर सुर्खियों में है। जिसको लेकर उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है। बताया जा रहा है सिंचाई व्यवस्था को लेकर बिजली का कनेक्शन तो विभाग दे देती है। किंतु बिजली का तार और पोल उपलब्ध नहीं करा पाती है। जिसके कारण किसान जैसे तैसे बांस के सहारे ही बिजली का तार खींचकर अपना बोरिंग से फसल की सिंचाई कर फसल उपजा रहे हैं। इधर शंभूगंज थाना के थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया की करंट लगने से मौत हुई घोषपुर गांव के किसान पिक्कु कुमार यादव उर्फ मणिकांत यादव और लाखा गांव के शमशेर सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है। दोनो मामले में मृतक के परिजनों को सरकार की ओर से मिलने वाला सहायता का लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *