रांची

तस्लीम महल गली में लगी आग, सामान जलकर राख

रांची,अंग भारत|  मेन रोड तस्लीम महल गली डॉक्टर असलम परवेज के बगल वाली घर में सुबह 5 बजे अचानक आग लग गई। इससे घर का सामान जलकर राख हो गया। आग की सुचना डॉक्टर असलम परवेज ने एडीएम आलोक जी और फायर डिपार्टमेंट को सूचना दी। जिसे एडीएम ने तुरंत सभी विभाग को अलर्ट कर दिया। दस मिनट के अंदर ही फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घर में आग लगने से आस पास में अफरा तफरी मच गई। क्योंकि आग भयानक रूप ले चुकी थी। अगर समय रहते काबू न पाया जाता तो दूसरे घरों को भी आग अपनी चपेट में ले लेती। समाजसेवी डॉक्टर असलम परवेज ने बताया कि सुबह 5 बजे अचानक उसके घर के बगल वाली घर में आग लग गई। पहले तो उन्होंने खुद ही आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। इतना सुबह किसको फोन करे यह सोचते हुए उन्होंने एडीएम और फायर डिपार्टमेंट को फोन लगाया। इत्तेफाक से एडीएम ने भी पहली रिंग में फोन उठाया। एडीएम ने भरोसा दिया कि जल्द ही सब पहुंच जाएगा। और दस मिनट में फायर बिग्रेड, पुलिस, बिजली विभाग के लोग पहुंच गए और आग पर काबू पा लिया गया।ज्ञात हो कि रात में स्कूटी को बैटरी चार्जिंग में लगाया था। उसी चार्जिंग से आग लगी है। जिसका घर में आग लगा जॉनी का कहना है कि आग लगने से उसका बहुत नुकसान हुआ है। आग की सूचना मिलते ही समाजसेवी जय सिंह यादव और दीपक ओझा भी मदद को पहुंचे। डॉक्टर असलम परवेज ने एडीएम, फेयर ब्रिगेड और आग पर काबू पाने में मदद करने वालों का शुक्रिया अदा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *