भागलपुर में बदलाव के लिए एकजुट होना जरूरी: सुबोध मंडल
भागलपुर,अंगभारत। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को संयोजक सुबोध मंडल की अध्यक्षता में एक बैठक कचहरी परिसर में आयोजित की गई। जिसमें भूमिहार, ब्राह्मण, मंडल, गंगोता सहित अन्य कई जातियों के लोग शामिल हुए। सुबोध मंडल ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर भागलपुर में बदलाव होना बहुत जरूरी है। हवाई सेवा का मुद्दा हो, भागलपुर को उप राजधानी का दर्जा, भागलपुर में खंडपीठ की स्थापना, फ्लाईओवर की समस्या, जाम की समस्या आदि से यहां की जनता जूझ रही है। यहां के लोग विधानसभा चुनाव में इस बार परिवर्तन के मूड में दिख रहे हैं। जनता को बेवकूफ बनाकर वोट हासिल कर चुनाव जीत जाते हैं उसके बाद विकास कार्यों से लेना देना बहुत कम रह जाता है। हाथ जोड़कर चुनाव में अपने पक्ष में मतदान तो कर लेते हैं,उसके बाद विकास कार्य के लिए जब नेता को खोजते हैं तो वह ढूंढने पर भी नहीं मिल पाते हैं आगामी विधानसभा चुनाव में ऐसे नेता को सबक सिखाने का जनता काम करेगी।कचहरी परिसर में हुई बैठक में सर्वसम्मति से एक कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से रविन्द्र अकेला को कार्यलय मंत्री, जिला प्रभारी रामप्रवेश सिंह , संगठन मंत्री विनय सिंह,अधिवक्ता संजीव मंडल को जिला कोषाध्यक्ष, बबलू तांती को संगठन मंत्री,र रविन्द्र अकेला को कार्यलय मंत्री,रामप्रवेश सिंग अधिवक्ता जिला प्रभारी मंत्री,विनय सिंह को संगठन विस्तार मंत्री बनाया गया। संयोजक सुबोध मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि नहीं पता अधिकारी का स्वागत सम्मान शनिवार को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक आदि लगातार होगी। इसमें समाज से भी बुद्धिजीवी सभी वर्गों के लोगों को शामिल करने का प्रयास किया जाएगा।