शम्भुगंज

सड़क दुर्घटना में दो महिला जख्मी, अस्पताल में भर्ती

शंभूगंज/बांका,अंगभारत। शंभूगंज इंग्लिशमोड़ मुख्य मार्ग पर जोगनी गांव के पास सड़क दुर्घटना में बाइक पर सवार दो महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना के बाद जख्मी दोनों महिला को स्थानीय लोगों की मदद से शंभूगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां दोनों जख्मी महिला शंभूगंज थाना क्षेत्र के रुदपैय गांव के सरिता कुमारी पति राहुल कुमार और रूबी देवी पति नंदकिशोर मंडल है। जानकारी के अनुसार शंभूगंज थाना क्षेत्र के रूदपैय गांव में घर में शादी समारोह का आयोजन रहने के कारण महिला सरिता कुमारी पति राहुल कुमार और रूबी देवी पति नंदकिशोर मंडल अपने ही रिश्तेदार के बाइक से शादी की सामग्री खरीदारी करने अमरपुर गई थी। जहां वापस घर लौटने के दौरान जोगनी मोड़ पर पीछे से तेज रफ्तार बाइक ने बाइक में ठोकर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार महिला सरिता कुमारी और रूबी देवी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जबकि ठोकर मारने वाला चालक भागने में सफल हो गया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी दोनों महिला को इलाज के लिए शंभूगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां की चिकित्सा पदाधिकारी डॉ उमाशंकर के द्वारा जख्मी दोनों महिला का इलाज कर देर शाम घर जाने के लिए अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *