अज्ञात के हमले में घायल भाजपा नेता के घर पहुंचे पूर्व उद्योग मंत्री समीर महासेठ
फुल्लीडुमर/बांका/अंगभारत। प्रखंड के खेसर थाना क्षेत्र अंतर्गत खेसर बाजार निवासी भाजपा नेता सह 20 सूत्री सदस्य कुणाल भगत पर एक सप्ताह पूर्व तीन चार अज्ञात हमलावरों द्वारा लाठी डंडा एवं अवैध कट्टा से जानलेवा हमला कर दिया गया था। जिसमें भाजपा नेता घायल हो गए थे। वहीं घायल भाजपा नेता का हाल-चाल जानने को लेकर शुक्रवार की रात लगभग 8:30 बजे राष्ट्रीय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व उद्योग मंत्री समीर महासेठ, प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर पी के चौधरी, तारापुर के पूर्व प्रत्याशी अरुण शाह खेसर स्थित उनके आवास पहुंचे। जहां भाजपा नेता कुणाल भगत एवं काफी संख्या में उपस्थित खेसर बाजार वासियों ने उनका माल्यार्पण करते हुए बुके देकर सम्मानित किया गया। अपने आवास पर पहुंचे पूर्व उद्योग मंत्री को भाजपा नेता भगत ने घटना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस की उदासीनता से अपराधी के गिरफ्तार नहीं होने से वो अपने आपको और असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। आगे कुणाल ने पूर्व उद्योग मंत्री से अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी कर दोषी को सजा दिलाने की मांग की गई। वहीं इस मौके पर भाजपा नेता के साथ काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। वहीं लोगों में यह भी चर्चा है कि सुशासन की सरकार में जब नेता सुरक्षित नहीं है तो आम लोगों का क्या होगा। वहीं पूर्व उद्योग मंत्री ने घटना के संबंध में पुलिस पदाधिकारी से भी बात कर जानकारी ली गई।