भागलपुर

भवानीपुर ओ०पी० जिला कटिहार थाना क्षेत्र में बरामद शव को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 2, ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

पीरपैंती/भागलपुर,अंगभारत। शनिवार को कहलगांव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 2 अर्जुन कुमार गुप्ता के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि शुक्रवार को  एक युवक एवं एक महिला का शव भवानीपुर ओ०पी० जिला कटिहार थाना क्षेत्र के गंगा नदी में पानी में उपलते हुए शव की सूचना प्राप्त हुई। सूचना सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के क्रम में यूवक का शव बंटी कुमार सिंह पिता बमशंकर सिंह सा०-परशुरामपुर थाना पीरपैती जिला भागलपुर के रूप में पहचान किया गया। मृतक बंटी कुमार सिंह उम्र 21 वर्ष के गुमशुदगी के संबंध में पीरपैंती थाना कांड सं0-261/25, दिनांक-12.6.2025 धारा-137 (2) BNS पंजीकृत है एवं महिला के शव को उमा देवी पति भिखारी सिंह ग्राम बाखरपुर के रूप में पहचान किया गया। सत्यापन में यह ज्ञात हुआ कि भिखारी सिंह पिता भरत सिंह सा०-बाखरपुर पूर्वी थाना बाखरपुर जिला भागलपुर के द्वारा अपने घर पर ही मामूली विवाद में अपनी पत्नी का हत्या कर शव भसाने के लिए अपने अन्य सहयोगियों धर्मराज सिंह पिता श्रीराम सिंह सा०-चौखण्डी थाना पीरपैंती बंटी सिंह पिता बमशंकर सिंह सा०-परशुरामपुर थाना पीरपैती, राजेश यादव उर्फ लंगडा पिता गिरजानन्द सिंह सा०-मोहनपुर गोविन्दपुर एवं अन्य के साथ मिलकर शव को गंगा नदी में भसाने के क्रम में नाव के गंगा नदी में डुबने के कारण बंटी सिंह पिता बमशंकर सिंह सा०-परशुरामपुर की भी मृत्यु हो गई। इस घटना के संदर्भ में बाखरपुर थाना कांड सं0-40/25, दिनांक-13.6.25, धारा-103 (1)/238/3(5) BNS पंजीकृत करते हुए अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। अग्रिम अनुसंधान के क्रम में घटना के मुख्य अभियुक्त 01. भिखारी सिंह पिता भरत सिंह सा०-बाखरपुर पूर्वी थाना बाखरपुर जिला भागलपुर 02. धर्मराज सिंह पिता श्रीराम सिंह सा०-चौखण्डी थाना पीरपैंती 03. राजेश यादव उर्फ लंगड़ा पिता गिरजानन्द सिंह सा०-मोहनपुर गोविन्दपुर 04. लालबिहारी यादव उर्फ लालू पिता स्व० रामनाथ यादव सा०-रामनगर थाना पीरपैंती सभी जिला भागलपुर को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। घटना में प्रयुक्त स्कारपियो वाहन को बरामद किया गया है। कांड के मुख्य अभियुक्त भिखारी सिंह का अपराधिक इतिहास भी पाया गया है। अन्य दो की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास जारी है। गिरफ्तार प्राथमिक अभियुक्त  भिखारी सिंह पिता भरत सिंह सा०-बाखरपुर पूर्वी थाना बाखरपुर जिला भागलपुरएवं धर्मराज सिंह पिता श्रीराम सिंह सा०-चौखण्डी थाना पीरपैंती राजेश यादव उर्फ लंगड़ा पिता गिरजानन्द सिंह सा०-मोहनपुर गोविन्दपुर, लालबिहारी यादव उर्फ लालू पिता स्व० रामनाथ यादव सा०-रामनगर थाना पीरपैंती सभी जिला भागलपुर , वहीं गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ ,बाखरपुर थाना कांड सं0-103/16, आरोप पत्र समर्पित,बाखरपुर थाना कांड सं0-147/16, आरोप पत्र समर्पित,बाखरपुर थाना कांड सं0-51/17, आरोप पत्र समर्पित, मनिहारी थाना कांड सं0-51/15. आरोप पत्र समर्पित,पीरपैंती थाना कांड सं0-148/16, अंकित हैं वहीं  गिरफ्तारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 कहलगांव अर्जुन कुमार गुप्ता, निरज कुमार, पु०नि०-सह-थानाध्यक्ष, पीरपैंती थाना,आलोक कुमार, पु०नि०-सह-थानाध्यक्ष, वाखरपुर थाना। पु०अ०नि० रमेश चौधरी, बाखरपुर थाना एवं अन्य सशस्त्र बल के जवान।पु०अ०नि० राहुल कुमार, पीरपैंती थाना के सशस्त्र बल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *