रांची

झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश

रांची,अंग भारत। झारखंड में दक्षिणी-पश्चिमी मानसून के 19 जून तक (अगले तीन दिनों में) पहुंचने की उम्मीद है।यह जानकारी मौसम विभाग ने सोमवार को दी है।विभाग के अनुसार मानसून के अगले तीन दिनों में पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में पहुंचने की संभावना है।मानसून के प्रभाव से राज्य विभिन्न जिलों में 21 जून तक प्री- मानसून की बारिश होने की संभावना है।विभाग के अनुसार 17 और 18 जून को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश होगी।17 जून को दक्षिण-पश्चिम जिले पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।विभाग के अनुसार 18 जून को उत्तरी-मध्य और निकटवर्ती उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है।सोमवार को रांची और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहा और प्रचंड गर्मी और उमस महसूस किया गया। रांची में 87 प्रतिशत उमस रिकॉर्ड किया गया।पिछले 24 घण्टों के दौरान राज्य के लातेहार में एक मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।वहीं इस दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान डालटेनगंज में 40.9 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार में 23.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।सोमवार को रांची में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री, जमशेदपुर में 35.4, डालटेनगंज में 39, बोकारो में 37.1 और चाईबासा में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *