ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत
खगड़िया/अंग भारत। पसराहा थाना क्षेत्र के पसराहा स्टेशन पर सोमवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतका की पहचान महद्दीपुर वार्ड नं 1 के विनोद सिंह की 45 वर्षीय पत्नी मीरा देवी के रूप में हुई है।बताया गया कि मृतक रेलवे ढाला पार कर चौर बहियार अपने खेत गयी थी। दोपहर में खेत से वापस आ रही थी कि पसराहा स्टेशन पर रेलवे ट्रेक पार करने के दौरान दूसरे ट्रेक से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गयी। महिला के शरीर दो हिस्सों में बंट गया। तत्काल ही महिला की दर्दनाक मौत हो गयी। स्टेशन अधीक्षक द्वारा इसकी सूचना महेशखूंट जीआरपी थाना को दी गयी। सूचना पर पहुंची रेल पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर मृतका के घर कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल बताया जा रहा है।