4 दिन बाद भी जहर की शिकार बनी कंचन का नही चला पता,जिंदा है या मुर्दा
सहरसा,अंग भारत| प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पस्तपार थाना क्षेत्र के पामा गांव में एक विवाहिता को जहर खिलाने के बाद गांव से इलाज करवाने के बहाने पति व ससुराल वाले के द्वारा गायब कर देने के मामले में घटना के 96 घंटे बीतने के बाबजूद पुलिस का हाथ खाली है। जबकि गायब विवाहिता कंचन की नानी के बयान पर पस्तपार पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। उनके द्वारा खोजबीन भी की जा रही थी। लेकिन अब तक नतीजा सिफर रहा है।सूत्रों के माने तो बीते गुरुवार को घरेलू विवाद में कंचन जहर का शिकार बनी। जिसके बाद से अब चार दिन बीतने के बाबजूद कंचन गायब है। जिससे पति सहित ससुराल वालों पर शक बढ़ने लगा था। कंचन प्रखंड भाजपा पार्टी के महिला मोर्चा की अध्यक्ष रह चुकी है। उनके पति शशि कुमार सुमन भाजपा के जिला महामंत्री और पतरघट प्रखंड के कार्यान्वयन समिति के सदस्य हैं। कंचन का ससुराल पामा गांव, वार्ड – 2 में है। जबकि उनकी नानी का घर जहां वे बचपन से रहती आ रही है। वह भी पामा गांव के वार्ड – 9 में है। कंचन ने 6 वर्ष पूर्व शशि कुमार सुमन से प्रेम-प्रसंग में शादी की थी। जिसमें एक 2 साल का एक लड़का भी है। उनकी शादी से उनके माता पिता असहमत थे। लेकिन नाना हंसी मेहता की पत्नी संझा देवी ने कंचन को तीन कट्टा जमीन (बसोवास के लिए) देकर शादी करवा दिया। उक्त जमीन पर कंचन घर बना कर पति के साथ रहती थी। कंचन ने वर्ष 2021 का त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पामा से पंचायत समिति पद का चुनाव भी लड़ी थीं। चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। पति शशि कुमार सुमन राजनीतिक दल से जुड़े रहने के कारण इन दिनों चर्चा में है। कई प्रखंड स्तरीय पार्टी कार्यक्रम में पति-पत्नी मिलकर उपस्थित होते रहे है। नानी संझा देवी का कहना है कि कंचन का पति इन दिनों कई वार गाली गलौज करते हुए मार-पीट तक किया है। कारण जो भी हो लेकिन कंचन को पति बेल्ट से पीटता था। जहर की शिकार बनने के बाद शशि की मां कंचन के 2 वर्षीय पुत्र बाबू साहब को लेकर चली गई थी। नानी ने आगे बताया कि कंचन को लेकर रेशना डाक्टर के पास ले गए थे। जहां तक नानी भी साथ में थीं।लेकिन कंचन का स्थिति बिगड़ते देख उन्हें वापस घर भिजवा दिया गया। उसके बाद कंचन को वे लोग कहां ले कर गए उन्हें पता नहीं। नानी सहित कंचन के मायके के लोग अभी चिंतित है। वे सभी कंचन के पति और ससुराल के लोगों को ढूंढ रहे है। लेकिन पति सहित ससुराल वाले जो घर छोड़ कर फरार है। उनका कोई अता पता नहीं है।पस्तपार थाना अध्यक्ष अरमोद कुमार ने बताया कि गायब महिला की नानी के बयान और गवाह में कंचन की मां मुनि देवी की शिकायत को लेकर पति सहित ससुराल पक्ष के परिजनों पर विवाहिता की जहर खिला कर हत्या करने और शव को गायब करने का मामला दर्ज किया गया है। महिला की बरामदगी को लेकर छापामारी की जा रही है।अब इलाके के लोगों के बीच सिर्फ एक ही चर्चा है कि … पुलिस, कंचन को जिंदा ढूंढती है या मुर्दा। कुछ भी हो पुलिस के लिए चुनौती और पहेली बन गई है