सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के मैनेजर बने मृणाल सिंह उर्फ मिंटू
सहरसा,अंग भारत| कहते हैं कुछ करने की जज्बा हो तो ईश्वर भी मदद करते हैं। कुछ ऐसा ही कर दिखाया जिले के सौरबाजार प्रखंड क्षेत्र के अर्राहा गांव निवासी श्यामल किशोर सिंह के पुत्र मृणाल सिंह उर्फ मिंटू ने। उन्होंने स्थानीय डीबी रोड स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया का नवनियुक्त मैनेजर का पद संभाला है। जिसके द्वारा वे अपने गांव और जिले के लोगों के विकास में योगदान देंगे। उनके अपने गृह जिला में लीडिंग बैंक के मैनेजर पद संभालने को लेकर परिजनों में खुशी देखी जा रही है। बता दें कि उनके पिता श्यामल किशोर सिंह आजाद ट्रांसपोर्ट कंपनी का लगभग डेढ़ दशक तक मैनेजर का पद संभाला था। वे स्थानीय विद्यापति नगर, गायत्री मंदिर के निकट घर बनाकर रहते हैं। साथ ही सौरबाजार प्रखंड के अर्राहा गांव के मूल निवासी है। मृणाल की मां गृहणी है। वे अपनी तीन शादीशुदा बहनों से छोटे है।मृणाल ने मैट्रिक और इंटर की परीक्षा सहरसा से प्रथम श्रेणी से पास किया था। जिसके बाद उनका सिलेक्शन एग्रीकल्चर कॉलेज पुणे में हुआ था। जहां से उन्होंने बेचलर इन एग्रीकल्चर की डिग्री हासिल की थी। जिसके बाद बैंक की नौकरी में उन्हें सफलता मिली। हालांकि सहरसा आने से पूर्व वे दिल्ली स्थित सेंट्रल बैंक में लगभग तीन वर्षों तक कार्य किया था। जिसके बाद उनका तबादला सहरसा किया गया है। उन्होंने बताया कि अपने गांव, शहर और जिले के लोगों के लिए कुछ करना चाहते थे। इसलिए वापस लौटकर सहरसा पहुंचे हैं। बैंक के माध्यम से लोगों को आर्थिक रूप से मदद पहुंचाने की कोशिश करेंगे। जिससे बैंक का व्यापार बढ़े और लोगों को भी सहायता मिले। उन्हें बधाई देने वाले में मुन्ना सिंह, अजीत सिंह, आलोक जैन, राजीव जैन, डॉ मनोज ठाकुर, अवधेश सिंह, निशांत सिंह, सीमा सिंह, पम्मी सिंह, निम्मी सिंह, कोमल सिंह, कृष्णा सिंह सहित अन्य लोग थे।