32वीं मेधा परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन, 25 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न
सहरसा,अंग भारत। चिल्ड्रेन स्कूल्स एसोसिएशन, कोशी रेंज द्वारा 32वीं मेधा परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन रविवार को 25 परीक्षा केंद्र पर आयोजित हुई। इस परीक्षा में सहरसा जिला से कुल 10,800 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। परीक्षा के सफल एवं सुचारु संचालन हेतु सहरसा शहर में 17 केंद्र, सिमरी बख्तियारपुर 4 केंद्र, बलवाहाट 2 केंद्र, बैजनाथपुर 1 केंद्र, सौर बाजार 1 केंद्र सहित कुल 25 निर्धारित केंद्र पर शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। संघ द्वारा सभी परीक्षार्थियों को कदाचार-मुक्त, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी परीक्षा का पूर्व आश्वासन दिया गया था। जिसे पूर्ण रूप से सुनिश्चित किया गया। आदर्श केंद्र के रूप में साउथ पॉइंट स्कूल सहरसा को चयनित किया गया, जहाँ अध्यक्ष मनोज मनोहर ने स्वयं उपस्थित होकर फीता काटकर परीक्षा का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर अध्यक्ष मनोज मनोहर, सचिव रमेश कुमार, परीक्षा नियंत्रक अनिल कुमार यादव, ओएसआर पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर आलोक वत्स के नेतृत्व में संपूर्ण आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। चिल्ड्रेन स्कूल्स एसोसिएशन, कोशी रेंज 32वीं मेधा परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित किया।

Mohan Milan