Founder – Mohan Milan

कुलपति से कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने की शिष्टाचार मुलाकात

पूर्णिया,अंग भारत। पूर्णिया विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रवि कुमार एवं सचिव बाबुल कुमार शर्मा ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान कुलपति एवं कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों के बीच कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में विस्तार से चर्चा हुई।बैठक में कर्मचारियों के अधिकार, सेवा-शर्तों तथा उनके हितों से संबंधित विभिन्न विषयों को कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने कुलपति के समक्ष रखा। संघ के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की जायज मांगों और समस्याओं से कुलपति को अवगत कराया। कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने संघ की बातों को गंभीरता से सुना तथा कर्मचारियों से जुड़े जायज मामलों पर नियमानुसार उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया।कुलपति के सहयोगात्मक और सकारात्मक रुख पर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रवि कुमार एवं सचिव बाबुल कुमार शर्मा ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि कुलपति का सकारात्मक दृष्टिकोण विश्वविद्यालय के विकास के साथ-साथ कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।कर्मचारी नेताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय के हित और कर्मचारियों के अधिकारों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। संघ हमेशा नियमों के दायरे में रहकर कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए तत्पर रहेगा। उन्होंने कर्मचारियों की एकजुटता बनाए रखने पर भी जोर दिया।कुलपति एवं कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों के बीच हुई इस सकारात्मक वार्ता के बाद विश्वविद्यालय परिसर में कर्मचारियों के बीच उत्साह का माहौल है। कर्मचारियों को उम्मीद है कि प्रशासन और कर्मचारी संघ के बीच बेहतर तालमेल आगे भी बना रहेगा, जिससे विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक वातावरण को और अधिक मजबूत करने में मदद मिलेगी।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts
App Icon