बांका, अंग भारत। राष्ट्रीय लोक मोर्चा युवा इकाई, बांका द्वारा बुधवार को समुखिया मोड़, बांका में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंस कुमार ने की।इस अवसर पर युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चन्दन कुमार यादव, RLM बांका के जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिंह, प्रदेश सचिव मनीष कुमार सिंह, प्रतीक कुशवाहा सहित सैकड़ों युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चन्दन कुमार यादव ने कहा कि बांका जिले में अधिक से अधिक युवाओं को राष्ट्रीय लोक मोर्चा से जोड़कर संगठन को मजबूत और सशक्त बनाया जाएगा। युवा ही संगठन और समाज की सबसे बड़ी ताकत हैं।वहीं जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि जब तक युवा बड़ी संख्या में पार्टी से नहीं जुड़ेंगे, तब तक युवाओं के विकास और उनके अधिकारों की आवाज को मजबूती नहीं मिलेगी। राष्ट्रीय लोक मोर्चा युवाओं को संगठन में उचित सम्मान और अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है।कार्यक्रम में उपस्थित युवा साथियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। वक्ताओं ने कहा कि युवाओं की मजबूत भागीदारी से आने वाले समय में बांका जिले में पार्टी का संगठन और अधिक सशक्त होगा।







