Founder – Mohan Milan

तेलिया मोड़ स्थित मां जगदंबा मंदिर में उमड़ती है आस्था, श्रद्धालुओं की आस्था 2005 में हुई थी स्थापना 

फुल्लीडुमर/बांका/अंगभारत। प्रखंड के तेलिया मोड़ स्थित कुलकुला गढ़ी परिसर में स्थापित मां जगदंबा मंदिर श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का केंद्र है। वर्ष 2005 में पूर्व मंत्री जनार्दन यादव के संरक्षण में आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर की स्थापना की गई थी। तब से प्रत्येक वर्ष यहां मां भगवती की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। इस अवसर पर भव्य मेले का भी आयोजन होता है, जिसमें आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। स्थानीय लोगों की मान्यता है कि मां भगवती के दरबार में सच्चे मन से मांगी गई मन्नतें पूरी होती हैं। मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु अपनी श्रद्धा के अनुसार पाठे की बलि अर्पित करते हैं। पूजा के दौरान यहां सैकड़ों पाठे की बलि दिए जाने की परंपरा है। पूजा के आयोजन में क्षेत्र के ग्रामीण बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं, जिससे आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की परंपरा मजबूत होती है। पूजा के दौरान षष्ठी तिथि मंदिरको बेल भरनी, सप्तमी को मां भगवती की प्राण प्रतिष्ठा, महाष्टमी को विशेष पूजा, नवमी को बलि प्रथा तथा विजयादशमी को कन्या भोजन का भव्य आयोजन किया जाता है।वर्तमान पूजा समिति में अध्यक्ष प्रो. अरविंद कुमार सिंह, सचिव लाल राणा, मेढ़पति सतीश चंद्र राय और कोषाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव हैं। कैलाश बिहारी राय, अरविंद यादव, कृष्ण मुरारी, बिंदेश्वरी यादव, देवन्दन यादव, पूर्व मुखिया पंकज यादव,डा.गजान्द सहित अनेक ग्रामीण आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts
App Icon