नई दिल्ली,अंग भारत। सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। पिछले कुछ दिनों से लगातार महंगा हो रहा सोना अब नीचे आने लगा है। आज सुबह बाजार खुलते ही सोने और चांदी के दाम धड़ाम से गिर गए।आज एक ही दिन में सोना 1550 से 1700 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया। वहीं चांदी भी 5000 रुपये प्रति किलो तक लुढ़क गई। इसका कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई गिरावट बताया जा रहा है। बाहर बाजार गिरा तो उसका असर सीधे हमारे यहां के सर्राफा बाजार पर पड़ा।
आज क्या है सोने का भाव – दाम गिरने के बाद भी सोना अभी भी 1 लाख 44 हजार के ऊपर ही है, लेकिन राहत है कि 1 लाख 46 हजार से नीचे आ गया है।आज देश के ज्यादातर शहरों में 24 कैरेट सोना 1,44,370 रुपये से लेकर 1,44,520 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना, जो ज्यादातर गहनों में इस्तेमाल होता है, 1,32,340 रुपये से 1,32,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच है।
शहर-शहर का हिसाब देख लें – दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,44,520 रुपये और 22 कैरेट 1,32,490 रुपये पर है। मुंबई में थोड़ा सस्ता है, वहां 24 कैरेट 1,44,370 और 22 कैरेट 1,32,340 रुपये है। अहमदाबाद में 24 कैरेट 1,44,420 और 22 कैरेट 1,32,390 रुपये चल रहा है।चेन्नई और कोलकाता में भी एक ही भाव है – 24 कैरेट 1,44,370 और 22 कैरेट 1,32,340 रुपये। भोपाल और पटना में 24 कैरेट 1,44,420 और 22 कैरेट 1,32,390 रुपये है। जयपुर और लखनऊ में दिल्ली वाला ही भाव है – 24 कैरेट 1,44,520 और 22 कैरेट 1,32,490 रुपये।बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में भी आज 24 कैरेट सोना 1,44,370 और 22 कैरेट 1,32,340 रुपये पर बिक रहा है।
चांदी का क्या हाल है – चांदी में तो और बड़ी गिरावट आई है। एक ही दिन में 5000 रुपये टूट गई। आज दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 2,24,900 रुपये प्रति किलो पर आ गई है। कुछ दिन पहले तक यही चांदी 2 लाख 35 हजार के पार चली गई थी।
आखिर दाम क्यों गिर रहे हैं? सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि इसके दो बड़े कारण हैं। पहला, अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर मजबूत हुआ है, इसलिए सोने पर दबाव आया है। दूसरा, अमेरिका में ब्याज दरों को लेकर जो खबरें आ रही हैं, उससे निवेशक थोड़ा मुनाफा वसूल रहे हैं। जब बड़े निवेशक सोना बेचते हैं तो दाम नीचे आता है।दुकानदारों का कहना है कि दिवाली-धनतेरस के बाद शादी का सीजन शुरू होने वाला है, ऐसे में अगर दाम और गिरता है तो बाजार में ग्राहकी फिर से लौटेगी। पिछले हफ्ते सोना 1 लाख 46 हजार के ऊपर था तो ग्राहक दुकान पर आकर सिर्फ दाम पूछकर लौट जा रहे थे।
खरीदना चाहिए या इंतजार करें? एक्सपर्ट कह रहे हैं कि जिनको शादी-ब्याह के लिए गहना लेना है, उनके लिए ये अच्छा मौका है। एकदम नीचे का इंतजार मत करिए। क्योंकि सोना लंबी अवधि में तो महंगा ही होना है। लेकिन अगर निवेश के लिए लेना है तो थोड़ा-थोड़ा करके लें, एक साथ पैसा मत लगाएं।कुल मिलाकर आज का दिन खरीदारों के लिए राहत भरा रहा।








