जो जाति आधारित राजनीति करते हैं, वे देश के सच्चे हितैषी नहीं हो सकते : सतीश कुमार उपाध्याय
(भागलपुर) अंगभारत-: सोमवार को भाजपा भागलपुर के द्वारा एक होटल में भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर के जन्मजयंती के अवसर पर पखवाड़ा के तहत संगोष्ठी का आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भारत सरकार मेँ केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश कुमार उपाध्याय एवं पूर्व उपाध्यक्ष पिंकी कुशवाहा थी।
संगोष्ठी का उद्घाटन डॉ भीमराव अम्बेडकर, डॉ श्यामा प्रसाद मुख़र्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पूरा पुष्प अर्पित कर किया गया।
केंद्रीय मंत्री सतीश कुमार दुबे ने कहा कि आज बाबा साहेब के नाम पर कई लोगों की राजनीतिक दुकानें चल रही हैं।उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि जो जाति आधारित राजनीति करते हैं, वे देश के सच्चे हितैषी नहीं हो सकते।बाबा साहब के संघर्षों और कांग्रेस द्वारा किए गए उत्पीड़न का वर्णन किया। कहा कि बाबा साहब ने समाज के शोषित, वंचित और दलित वर्ग के हक लड़ाई लड़ी और उन्हें अधिकार दिलाए, लेकिन कांग्रेस ने बाबा साहब को आगे बढ़ने से रोकने के लिए तरह-तरह षड़यंत्र रचे। दलित समाज को यह समझना होगा कि उनकी असली हितैषी कांग्रेस या क्षेत्रीय दल नहीं, बल्कि भाजपा है। ऐसी भाजपा जो न सिर्फ बाबा साहब का सम्मान करती है, बल्कि उनके सम्मान ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन कर समाज को जागृत करने का कार्य करती हैबाबा साहब ने हमेशा कमजोरों की आवाज बुलंद की है। उनका जीवन अनुकरणीय होने के साथ ही साथ सामाजिक न्याय की भावना से ओतप्रोत है।