धोरैया

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर कल धोरैया में जनसभा को करेंगे संबोधित

धोरैया/बांका अंगभारत | आगामी 24 अप्रैल दिन गुरुवार समय करीब 11 बजे जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर का आगमन धोरैया में होना है। जहां प्रशांत किशोर जनसभा को संबोधित करेंगे और जनता से सीधा संवाद स्थापित कर जन सुराज के विचारधारा से लोगों को अवगत कराएंगे। जन सुराज के प्रखंड अभियान संयोजक चंदन कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 24 अप्रैल को जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर जान सुराज के विचारधारा से आम लोगों को अवगत कराएंगे। जन सुराज के जनसभा में लगभग 15 से 20 हजार लोगों के आने की उम्मीद है। जिसे लेकर तैयारी जोरों शोरों से की जा रही है। बता दे की 20 मई से जन सुराज का बिहार बदलाव यात्रा प्रारंभ होगी। इसके पूर्व एक महीने तक बिहार के अलग-अलग जिलों में लगभग 50 सभा को संबोधित करेंगे और बिहार में राजनीतिक परिवर्तन का संदेश देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *